विज्ञापन

माइक्रोसॉफ्ट में 5 साल काम करने वाली महिला ने 'लेऑफ सीजन' पर तोड़ी चुप्पी, कहा- HR का मेल आते ही दिल बैठ जाता था

माइक्रोसॉफ्ट ने अपने 60,000 एम्प्लॉयीज को वोलंटरी एग्जिट ऑफर दिया है. इस खबर कंपनी एक पुरानी एम्प्लोयी में अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है, जिसका वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.

माइक्रोसॉफ्ट में 5 साल काम करने वाली महिला ने 'लेऑफ सीजन' पर तोड़ी चुप्पी, कहा- HR का मेल आते ही दिल बैठ जाता था
माइक्रोसॉफ्ट की नौकरी छोड़कर अपूर्वा इनवेस्टर और एंटरप्रेन्योर बन गई हैं.
Instagram@wetalkfinances

Viral Video: आईआईटी बीएचयू से पढ़ाई करने के बाद माइक्रोसॉफ्ट में 5 साल तक नौकरी करने वाली अपूर्वा ने कंपनी के 'लेऑफ सीजन' पर चुप्पी तोड़ दी है. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड करते हुए उन्होंने कहा, 'मैंने पिछले साल माइक्रोसॉफ्ट की नौकरी छोड़ दी और फुल टाइम इन्वेस्टर बन गई. मैं जब तक उस कंपनी में थी, तब तक छंटनी के डर और चिंता में जीती रही कि कहीं एआई मेरी नौकरी भी ना खा जाए.'

'मुझे वही डर याद आ गया'

अपूर्वा ने कहा, 'आज जब मैंने माइक्रोसॉफ्ट के वोलंटरी एग्जिट ऑफर की खबर पढ़ी तो उसे देखकर मुझे फिर अपना डर याद आ गया.'

'AI के कारण जा रही नौकरी'

अपूर्वा ने बताया, 'माइक्रोसॉफ्ट ने भारत, अमेरिका, कनाडा और ब्रिटेन में काम करने वाले अपने 60 हजार कर्मचारियों को स्वैच्छा से नौकरी छोड़ने का ऑफर दिया है. आसान शब्दों में कहें तो कंपनी आपको निकाल नहीं रही है, वो कह रही है कि आप कुछ महीनों की सैलरी लो और फिर खुद से निकल जाओ. जाहिर तौर से, आप मना कर सकते हैं. लेकिन अगर कंपनी इतने बड़े स्तर पर ऐसा ऑफर दे रही है तो मैसेज क्लियर है और इसके पीछे का कारण है एआई.'

'कल नौकरी चली गई तो क्या करूंगी?'

अपूर्वा ने आगे कहा, 'जब मैं माइक्रोसॉफ्ट में थी तो हर लेऑफ सीजन में एक ही फिलिंग आती थी. एचआर का ईमेल खोलने से पहले एकदम दिल बैठ जाता था, क्योंकि मुझे पता था कि अगर मेरी जॉब चली गई तो मेरे पास कोई ठोस बैकअप प्लान नहीं है. हां, मेरे पास कुछ सेविं जरूर है, लेकिन लंबे समय तक उससे गुजारा नहीं हो सकता. इसीलिए साल 2022 में मैंने इस डर के साथ ना जीने का फैसला किया.'

कैसे पाई अपने डर पर जीत?

अपूर्वा ने बताया, 'उस साल से मैंने सीरियस होकर इन्वेस्टिंग करना शुरू किया, जिससे मेरा पैरेलल सोर्स ऑफ इनकम बन गया. धीरे-धीरे अपनी गलतियों से सीखकर मैंने एक मजबूत पोर्टफोलियो बनाया. इसके साथ-साथ मैंने एक साइड बिजनेस भी शुरू किया. लेकिन ये सब जीरो से शुरू करके सफल होने में मुझे काफी साल लग गए. जब मेरे बिजनेस से कमाई मेरी सैलरी से ज्यादा होने लगी तो मैंने अपनी शर्तों पर माइक्रोसॉफ्ट की नौकरी छोड़ दी.' 

यहां देखें पूरे वीडियो:-

'अपने लिए लॉन्ग टर्म प्लान बनाइए'

वीडियो के आखिर में अपूर्वा ने कहा, 'मैं अपनी स्टोरी इसीलिए शेयर कर रही हूं, ताकि उन लोगों को भी साइड बिजनेस शुरू करने की प्रेरणा मिल सके, जो मेरे जैसे डर में जी रहे हैं. जिंदगी में किसी भी चीज की गारंटी नहीं है. मेरी सलाह है कि आप सभी अपने लिए एक लॉन्ग टर्म प्लान बनाए, जिसमें ऐसी किसी स्थिति से निपटने के लिए आप हमेशा तैयार रहें.'

सोशल मीडिया पर लोगों ने पूछे सवाल

इस वीडियो को आखिर तक देखने के बाद कुछ लोगों को जिंदगी के मुश्किल समय के लिए तैयारी करने की सीख मिली. जबकि कुछ लोग ऐसे हैं जिन्होंने ऐसे सवाल पूछे जिनके जवाब नई जेनरेशन के लिए जानना बहुत जरूरी है. वहीं कुछ ने बेबाकी से अपनी-अपनी राय रखी.

एक यूजर ने लिखा, 'आपकी राय में बचत और शेयर बाजार में निवेश जैसी बातें तो ठीक हैं, पर उन छात्रों का क्या जो अभी ग्रेजुएट होने वाले हैं? एआई की वजह से हो रही इतनी बड़ी छंटनी के दौर में, एक फ्रेशर को क्या करना चाहिए?'

दूसरे यूजर ने लिखा, 'ऐसा लगता है कि एआई के इस दौर में कई कंपनियां अपनी दिशा तय करने के लिए संघर्ष कर रही हैं. कर्मचारियों का इस तरह अनिश्चितता में रहना भविष्य के लिए कोई अच्छा संकेत नहीं है.'

तीसरे यूजर ने लिखा, 'माइक्रोसॉफ्ट के फैसले ने स्थिति को और बिगाड़ दिया है. काम करने के लिहाज से माइक्रोसॉफ्ट सबसे खराब कंपनी है.'

चौथे यूजर ने लिखा, 'समस्या माइक्रोसॉफ्ट नहीं है. अफसोस की बात है कि असल दिक्कत तो बढ़ती आबादी है. लगभग 1.45 अरब लोगों के साथ, आप यह उम्मीद नहीं कर सकते कि असल में सब कुछ एकदम सही तरीके से काम करेगा.'

यह भी पढ़ें:- 'इंडिया में रहकर भी इज्जत नहीं मिली', अरुणाचल प्रदेश के शख्स ने कहा- मोदी जी मुझे चीन नहीं जाना

यह भी पढ़ें:- नदी से सोना ढूंढकर बनाई अंगूठी गर्लफ्रेंड को पहनाई, फिर पहाड़ पर ले जाकर युवक ने पूछा- 'Will You Marry Me'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Microsoft Layoffs 2026, Artificial Intelligence, Microsoft Voluntary Exit Offer, Viral Video, Indian Youtuber
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com