विज्ञापन

यूरिक एसिड में इन 3 तरीकों से खाएं नींबू, दर्द और सूजन से मिल सकता है आराम

यूरिक एसिड के स्तर को कंट्रोल करने के लिए आप नींबू को अपने आहार में कई तरह से शामिल कर सकते हैं. यहां जानते हैं इस बारे में-

यूरिक एसिड में इन 3 तरीकों से खाएं नींबू, दर्द और सूजन से मिल सकता है आराम
Lemon and Uric Acid : यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए नींबू कैसे खाएं?

यूरिक एसिड एक ऐसी समस्या है, जिसकी वजह से जोड़ों में दर्द, सूजन और अकड़न जैसी परेशानी होने लगती है. दरअसल, यूरिक एसिड प्यूरीन नामक तत्व से बनता है, शरीर में इसका स्तर बढ़ने पर ये क्रिस्टल के रूप में जोड़ों में जमा होने लगता है, जिसकी वजह से पैरों, अंगूठों और टखनों में काफी तेज और असहनीय दर्द होता है. ऐसे में अगर आप सही खानपान अपनाते हैं, तो यूरिक एसिड के स्तर को काफी हद तक कंट्रोल कर सकते हैं. इन खाद्य पदार्थों की लिस्ट में नींबू भी शामिल है. नींबू विटामिनन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है. वहीं, ये हमारे शरीर को हाइड्रेट रखने में प्रभावी हो सकता है. अगर आप इसे सही तरीके से खाते हैं, तो इससे काफी हद तक यूरिक एसिड को कंट्रोल किया जा सकता है. यहां जानते हैं यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए नींबू का कैसे सेवन करें?

सुबह खाली पेट नींबू पानी पिएं

अगर आपको यूरिक एसिड की परेशानी है, तो सुबह खाली पेट नींबू को गुनगनु पानी के साथ लें. इससे यूरिक एसिड में होने वाली परेशानियों को कम किया जा सकता है. इसके लिए 1 गिलास गुनगुना पानी लें, इसमें आधा नींबू का रस निचोड़ लें. सुबह खाली पेट इसका सेवन करें. पर्याप्त पानी पीने से किडनी की गंदगी बाहर होती है और ये शरीर में जमा अतिरिक्त यूरिक एसिड को बाहर निकालने में मदद मिलती है. नींबू पानी शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ-साथ पाचन को भी बेहतर बनाता है.

सलाद या दाल के साथ नींबू का करें सेवन

सुबह के अलावा आर रात में या दोपहर के खाने में भी नींबू को जोड़ सकते हैं. आप इसे सलाद, दाल, सब्जी या स्प्राउट्स पर ताजा नींबू निचोड़कर खा सकते हैं. इससे न सिर्फ खाने में विटामिन-सी की मात्रा बढ़ जाती है बल्कि यूरिक एसिड की परेशानियां भी कम हो सकती हैं. कुछ स्टडी में पाया गया है कि विटामिन-सी शरीर में यूरिक एसिड के स्तर को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है. साथ ही ये इम्यूनिटी को मजबूत रखने में भी सहायक है.

नींबू और पुदीना वाला डिटॉक्स ड्रिंक

गर्मियों या मौसम बदलने के दौरान नींबू, पुदीना और पानी से बना एक हल्का डिटॉक्स ड्रिंक भी फायदेमंद हो सकता है. इसके लिए एक बोतल पानी में नींबू के कुछ स्लाइस और ताजे पुदीने की पत्तियां डालें. इसे कुछ घंटों तक रखकर दिनभर थोड़ा-थोड़ा पीते रहें. इससे शरीर हाइड्रेट रहता है और पानी का सेवन बढ़ जाता है, जो यूरिक एसिड को नियंत्रित करने में मददगार माना जाता है.

ध्यान रखें कि अगर आपको यूरिक एसिड की परेशानी है, तो किसी भी तरह के फूड को अपने डाइट में शामिल करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें - यूरिक एसिड के मरीज कौन-कौन सी चाय पी सकते हैं? 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uric Acid, Uric Acid And Arthritis, Uric Acid And Gout, Uric Acid And Diet, Food
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com