विज्ञापन

जहर नहीं, जबरदस्त ताकत है इसकी पहचान! एक लपेट में शिकार का दम घोंट देता है भारतीय रॉक पाइथन

भारतीय रॉक पाइथन बिना ज़हर का सांप है, लेकिन अपनी अपार ताकत से शिकार का दम घोंट देता है. जानिए इसकी खासियत, रहन-सहन और क्यों है यह विलुप्ति के खतरे में.

जहर नहीं, जबरदस्त ताकत है इसकी पहचान! एक लपेट में शिकार का दम घोंट देता है भारतीय रॉक पाइथन
एक लपेट में शिकार का दम घोंट देता है भारतीय रॉक पाइथन

Indian Rock Python: जंगलों में पाया जाने वाला विशालकाय अजगर, जिसकी त्वचा पर भूरे रंग की आकर्षक धारियां होती हैं, लंबाई में 25 फीट तक बढ़ सकता है. इसका शरीर काफी मोटा, मजबूत और शक्तिशाली होता है. यहां बात भारतीय रॉक पाइथन की हो रही है, जिसे भारत का सबसे बड़ा बिना विष वाला सांप माना जाता है।.

बिहार सरकार के वन और जंगल विभाग के अनुसार, भारतीय रॉक पाइथन में जहर नहीं होता, लेकिन इसकी मांसपेशियां ताकतवर होती हैं. यह शिकार को एक बार लपेट ले तो दम घुटने से मौत हो जाती है. पाइथन की आंखों के पास खास सेंसरी पिट्स होते हैं. ये पिट्स शिकार के शरीर की गर्मी को महसूस करते हैं, जिससे यह अंधेरे में भी आसानी से शिकार ढूंढ लेते हैं. यह ज्यादातर छोटे स्तनधारियों को अपना भोजन बनाता है.

भारत में कई जगह पाया जाता है

यह सांप भारत में कई जगह पाया जाता है, जैसे उत्तर से लेकर दक्षिण तक, पश्चिमी घाट, पूर्वी राज्यों जैसे बंगाल, ओडिशा, झारखंड, असम, मध्य भारत और यहां तक कि गुजरात के जंगलों और अंडमान-निकोबार में भी. पाइथन दलदल, नदियों, झीलों, मैंग्रोव और घने जंगलों में रहते हैं. खास बात है कि ये पाइथन अच्छा तैराक होने के कारण पानी के किनारे ज्यादा रहता है. यह पेड़ों पर भी चढ़ जाता है। इसकी खासियत है उसका शिकार करने का तरीका. छोटे-मध्यम स्तनधारियों, पक्षियों, छिपकलियों से लेकर बड़े जानवर जैसे चिंकारा या चित्तीदार हिरण तक को यह जकड़ लेता है और फिर निगल जाता है.

शिकार को साबुत ही निगल लेता है

गुजरात सरकार के जंगल विभाग के अनुसार, पाइथन शिकार को देखते ही तेजी से लपकता है, फिर उस पर अपने लंबे शरीर के कई लपेटे लगा देता है. ये शिकार का सांस रोककर दबाव बढ़ाता है, ऐसे में शिकार का दिल धड़कना बंद हो जाता है. उसके बाद मुंह को बहुत चौड़ा करके ये पाइथन शिकार को साबुत ही निगल लेता है. भारतीय रॉक पाइथन की औसत लंबाई 8-12 फीट होती है, लेकिन कुछ 15-25 फीट तक पहुंच जाते हैं. वहीं, वजन 52 किलो तक मिल सकता है.

इसके शरीर पर भूरे, स्लेटी या पीले-काले रंग की धारियां होती हैं, जो जंगल में छिपने में मदद करती हैं. पाइथन अब खतरे में है, आबादी में कमी आ रही है इस वजह से इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर ने इसे संकट के करीब घोषित किया है. जंगल कटाई, खेती, शहरों का फैलाव, अवैध शिकार, सड़क हादसे और लोगों से टकराव इनकी कमी के मुख्य वजहों में शामिल हैं.

एक अध्ययन में देखा गया कि ट्रांसलोकेट (स्थानांतरित) किए गए पाइथन 13 किमी दूर छोड़े जाने पर भी अपने आवास पर वापस सकते हैं, उनमें कमाल का दिशा ज्ञान होता है! सर्दियों में ये कम सक्रिय रहते हैं. वहीं, गर्मियों में सुबह-शाम ज्यादा घूमते हैं. भारतीय रॉक पाइथन सिर्फ जंगल का हिस्सा नहीं, बल्कि पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने वाला है. यह चूहों, खरगोश जैसी प्रजातियों को भी कंट्रोल करते हैं.

यह भी पढ़ें: कबूतरों को दाना डालना पड़ा भारी! 71 साल की महिला पर लगा लाखों का जुर्माना

दुनिया का सबसे अजीब स्पा! दूध में मिर्ची मिलाकर नहा रहे लोग, Video देख सिहर उठे यूज़र्स

कभी नहीं सोचा था बिना हथियार लौटूंगा... कश्मीर लौटे रिटायर्ड ब्रिगेडियर की कहानी दिल को छू लेगी

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com