विज्ञापन
This Article is From Feb 06, 2026

कभी नहीं सोचा था बिना हथियार लौटूंगा... कश्मीर लौटे रिटायर्ड ब्रिगेडियर की कहानी दिल को छू लेगी

पूर्व भारतीय सेना अधिकारी ब्रिगेडियर दीप भगत का शोपियां कश्मीर से जुड़ा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने आतंकवाद के दौर और आज की शांति के बीच आए बदलाव को भावुक अंदाज़ में बताया है.

Also Read in
कभी नहीं सोचा था बिना हथियार लौटूंगा... कश्मीर लौटे रिटायर्ड ब्रिगेडियर की कहानी दिल को छू लेगी
कश्मीर लौटे रिटायर्ड ब्रिगेडियर की कहानी दिल को छू लेगी

भारतीय सेना के एक पूर्व अधिकारी का कश्मीर से जुड़ा अनुभव इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. करीब तीन दशकों तक भारतीय सेना में सेवा दे चुके ब्रिगेडियर दीप भगत (सेवानिवृत्त) ने जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले की यात्रा का वीडियो शेयर किया है, जिसने लोगों को इमोशनल कर दिया है. यह वही इलाका है, जहां कभी उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ ऑपरेशन चलाए थे. लेकिन, इस बार वह वहां बिना हथियार और बिना सुरक्षा के पहुंचे.

बिना हथियार लौटने की कभी कल्पना नहीं की थी...

इंस्टाग्राम वीडियो में ब्रिगेडियर दीप भगत कहते हैं कि जब वह शोपियां में प्रवेश कर रहे थे, तो उन्हें कभी विश्वास नहीं था कि वे अपने जीवन में यहां बिना हथियार और सुरक्षा के लौट पाएंगे. उन्होंने कहा कि 90 और 2000 के दशक में आतंकवाद से लड़ने वाले सैनिक भी ऐसा सोच नहीं सकते थे. उनका यह बयान उस दौर की गंभीरता और आज आए बदलाव को साफ दिखाता है.

देखें Video:

खौफ से शांति तक का सफर

ब्रिगेडियर भगत बताते हैं कि दो दशक पहले वह कश्मीर में युद्ध वर्दी पहनकर और हथियारों के साथ ऑपरेशन में तैनात थे. लेकिन कुछ समय पहले वह उसी इलाके में बाइक से एक पर्यटक के रूप में लौटे. वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, कि तब और अब के कश्मीर में ज़मीन-आसमान का फर्क है. अब न हथियार हैं, न सुरक्षा, बल्कि खुली सड़कें और लोगों के खुले दिल हैं. उन्होंने कहा कि शोपियां, जिसका नाम कभी डर और तनाव के साथ लिया जाता था, आज शांति के साथ उनका स्वागत करता है. ब्रिगेडियर भगत ने कहा, कि कश्मीर अब वैसा नहीं रहा जैसा 90 और 2000 के दशक में था. मौजूदा हालात देखकर उन्हें खुशी और गर्व दोनों महसूस होते हैं. उन्होंने इस बदलाव को उम्मीद और सकारात्मक भविष्य का प्रतीक बताया.

सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं

वीडियो को अब तक लाखों बार देखा जा चुका है और सैकड़ों लोगों ने प्रतिक्रिया दी है. बहुत से लोगों ने कश्मीर की सुरक्षा और सुंदरता की तारीफ की, तो कई ने भारतीय सेना को शांति बहाली का श्रेय दिया है. एक यूज़र ने लिखा, कि वे फरवरी 2024 में दोस्तों के साथ बाइक से शोपियां, अहरबल और यूसमर्ग गए थे और यह जगह सुरक्षित व बेहद खूबसूरत है. एक अन्य ने देश के लिए सेवा देने पर आभार जताते हुए भारतीय सेना को सलाम किया. किसी ने लिखा, पूर्व सैनिक अपने शहीद साथियों को याद कर रहे होंगे, काश वे भी आज का शांत कश्मीर देख पाते. कई यूज़र्स ने भारतीय सेना, खासकर राष्ट्रीय राइफल्स और विशेष बलों की भूमिका की सराहना की और कहा कि उनके प्रयासों से ही देश के इस हिस्से में शांति लौट सकी है.

यह भी पढ़ें: ड्राइवरलेस कार में सफर करते दिखे दुबई के प्रिंस, इंटरनेट पर छाया Video, लोग बोले- यही है असली फ्यूचर

हाईवे पर प्लॉट, सोना, लाखों कैश... पहले जन्मदिन पर बच्चे को मिले ऐसे तोहफे, जो कमाने में लग जाए पूरी जिंदगी

मुंबई की इस सोसायटी में रहने के पैसे नहीं देने पड़ते, उल्टा रहने वालों को लाखों रुपए मिलते हैं हर साल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ex Indian Army Officer Kashmir, Brig Deep Bhagat Shopian, Kashmir Peace Change
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com