भारत से अमेरिका जाने वाले एक बिहार के युवक का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में उन्होंने बिहार और अमेरिका की आम जिंदगी का कंपेरिजन करते हुए बताया कि जिन चीजों को भारत में लोग बड़ी उपलब्धि या लग्जरी मानते हैं, वे अमेरिका में एक नॉर्मल इंसान की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा हैं. वीडियो वायरल होने के बाद लोग अपने-अपने रिएक्शन दे रहे हैं.
अरहम ने इंस्टा पर शेयर किया वीडियो
बिहार के रहने वाले अरहम इश्तेयाक ने अपने इंस्टाग्राम (arham_987)पर एक वीडियो शेयर किया. कैप्शन में लिखा था, "Average life in Bihar vs Average life in the USA". उन्होंने कहा कि भारत में लोग सोचते हैं कि अगर किसी के पास अच्छी नौकरी, नया आईफोन, अच्छे कपड़े और घूमने-फिरने का मौका है तो उसकी जिंदगी पूरी तरह सेट है. लेकिन अमेरिका में यह सब एक आम इंसान की सामान्य जिंदगी का हिस्सा है.
कैसी होती है आम लोगों की जिंदगी
वीडियो में अरहम कहते हैं कि अमेरिका में यह कोई खास या लग्जरी लाइफस्टाइल नहीं है, बल्कि यहां के आम लोगों की जिंदगी ऐसी ही होती है. उन्होंने यह भी कहा कि इससे कहीं बेहतर जीवन भी जिया जा सकता है, लेकिन उन्होंने सिर्फ एक आम व्यक्ति की जिंदगी के बारे में बताया है.
वायरल वीडियो पर लोगों ने दिया रिएक्शन
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कई लोगों ने अपनी राय दी. एक यूजर ने लिखा कि भारत को कास्ट और सोशल डिवीजन से ऊपर उठकर लोगों के जीवन स्तर और सोशल डेवलपमेंट पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए. वहीं दूसरे यूजर ने अरहम को आगे बढ़ते रहने की शुभकामनाएं दीं.
भारतीय दंपति ने भी शेयर की अपनी स्टोरी
इसी बीच अमेरिका में रहने वाले एक भारतीय दंपति ने भी अपनी स्टोरी शेयर की. उन्होंने बताया कि बेहतर नौकरी, बड़ा घर, नई कार, छुट्टियां और इन्वेस्टमेंट के सपने पूरे करते-करते उन पर करीब 8.4 करोड़ रुपये का कर्ज हो गया. उनका कहना है कि छोटी-छोटी जरूरतें और लगातार बढ़ता खर्च उन्हें धीरे-धीरे भारी कर्ज के बोझ तक ले गया.
(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)
यह भी पढ़ें: नाखून चबाते हैं तो गौर से देख लीजिए ये वायरल वीडियो, चुटकी में सुधर जाएगी गंदी आदत
यह भी पढ़ें: हाथियों के साथ सेल्फी लेना पड़ा भारी, गंगा नहाने आए युवकों को हाथियों के झुंड ने खूब दौड़ाया, वायरल वीडियो
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं