विज्ञापन

हरियाणा के चरखी दादरी में ताबड़तोड़ फायरिंग, 7 लोग घायल, रोहित गोदारा गैंग ने ली जिम्मेदारी

बताया गया कि तीन लोग पैदल आए और स्कोर्पियो सवार लोगों पर करीब 20 राउंड फॉयरिंग की. इस घटना में 7 लोग घायल जिसमे दो की हालत गंभीर है, स्कोर्पियो सवार लोगों का भी आपराधिक रिकॉर्ड है.

हरियाणा के चरखी दादरी में ताबड़तोड़ फायरिंग, 7 लोग घायल, रोहित गोदारा गैंग ने ली जिम्मेदारी
चरखी दादरी गोलीबारी के बदमाश, सीसीटीवी में हथियार लिए नजर आए.
NDTV
चरखी दादरी:

Charkhi Dadri Gangwar: हरियाणा के चरखी दादरी में ताबड़तोड़ गोलियों की बौछार की गई है. अज्ञात हमलवारों में स्कॉर्पियो सवार लोगों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं. इस घटना में 5 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है. हमलावरों से जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. जिसमें बदमाश हाथों में पिस्टल लिए दौड़ते-भागते नजर आ रहे है. इस हमले की जिम्मेवारी विदेश में बैठे कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा गैंग ने ली है. 

गोदारा गैंग के नवीन बॉक्सर का ऑडियो आया सामने

सोशल मीडिया में गोलीकांड के बाद का वीडियो और रोहित गोदारा गैंग के नवीन बॉक्सर का ऑडियो वायरल है. ऑडियो में नवीन बॉक्सर नाम का एक बदमाश दावा कर रहा है कि जो हरियाणा के दादरी में गोली चली है वो उसने चलवाई है. नवीन बॉक्सर ने ऑडियो में दावा किया है कि स्कॉर्पियों पर जो गोली चली वो अनिल फतेहगढ़ी के ऊपर अटैक हुआ है इसमें इसके 2 साथी मरे हैं, इसकी जिम्मेवारी हम लेते हैं.

पुलिस के अनुसार- किसी की मौत नहीं, हमले की जांच जारी

हालांकि आधिकारिक रूप से अभी तक मौत की पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस के मुताबिक कोई मरा नहीं है. पुलिस के मुताबिक अभी तक की जाँच में फायरिंग में रोहित गोदारा का हाथ नहीं. मामले की जांच जारी है. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. 

गैंगवॉर की जताई जा रही आशंका

बताया गया कि तीन लोग पैदल आए और स्कोर्पियो सवार लोगों पर करीब 20 राउंड फॉयरिंग की. इस घटना में 7 लोग घायल जिसमे दो की हालत गंभीर है, स्कोर्पियो सवार लोगों का भी आपराधिक रिकॉर्ड है. ये लोग कोर्ट में किसी पेशी में जा रहे थे. शूटर्स की पहचान के लिए लागातार दबिश जारी है.

शुरुआती जांच में बड़े गैंगवार की आशंका जताई जा रही है. घटना दोपहर 12 बजे के करीब की बताई जा रही है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

यह भी पढ़ें - कनाडा में लॉरेंस बिश्नोई के 'मेन हैंडलर' का मर्डर, पुलिस ने की पुष्टि; रोहित गोदारा ने ली हत्या की जिम्मेदारी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Charkhi Dadri, Charkhi Dadri Murder, Gangwar, Rohit Godara, Rohit Godara Gang
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com