विज्ञापन

बंटी यादव हत्याकांड पर तेजस्वी यादव का हमला, बोले- सेक्स रैकेट के खिलाफ लड़ने वाले की हुई हत्या

बंटी यादव हत्याकांड को लेकर सियासत तेज हो गई है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर सरकार और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए.

बंटी यादव हत्याकांड पर तेजस्वी यादव का हमला, बोले- सेक्स रैकेट के खिलाफ लड़ने वाले की हुई हत्या
पटना:

बिहार में बंटी यादव हत्याकांड को लेकर एक बार फिर सियासत तेज हो गई है. आरजेडी नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इस मामले में राज्य सरकार पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि वह पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं.

तेजस्वी यादव ने कहा कि बंटी यादव की हत्या हुई है और परिजनों का आरोप है कि वह पटना जंक्शन के आसपास चल रहे कथित सेक्स रैकेट का विरोध कर रहे थे. उन्होंने कहा कि इस मामले में पुलिस ने लापरवाही बरती है और अब तक आरोपी फरार हैं.

परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहा है : "बंटी यादव

तेजस्वी यादव ने कहा, "बंटी यादव अपने परिवार में इकलौते कमाने वाले सदस्य थे. उनकी मौत के बाद परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहा है. हम उनके बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएंगे और उनके परिजनों को 5 लाख रुपये का चेक दे रहे हैं. सरकार को उनके परिवार के एक सदस्य को नौकरी भी देनी चाहिए."

वहीं, डेहरी ईओ (कार्यपालक पदाधिकारी) हत्या मामले पर तेजस्वी यादव ने कहा कि सरकार एक एलजेपी विधायक को संरक्षण दे रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि जिस एंगल से परिजनों ने सवाल उठाए हैं, उस दिशा में जांच नहीं की गई. तेजस्वी ने कहा कि ईओ की मौत के मामले में विधायक का नाम सामने आया था, लेकिन निष्पक्ष जांच नहीं हुई और दोषियों को बचाने की कोशिश की जा रही है. साथ ही AK-47 चलाने के मामले पर तेजस्वी ने कहा कि डीएम और एसपी पर कार्रवाई होनी चाहिए. एके 47 चलाने की अनुमति किसने दी?

इधर, बंटी यादव हत्या के मुख्य आरोपी रवीश उर्फ बसिया का पुलिस ने हाफ एनकाउंटर कर दिया. रवीश बंटी यादव की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी है. परिजनों का आरोप है कि बंटी यादव की हत्या पटना जंक्शन के आसपा देह व्यापार के विरोध में की गई थी. पहले बंटी का अपहरण किया गया था. 2 दिन बाद उसका शव जंक्शन से करीब 40 किलोमीटर दूर अथमलगोला में मिला था.

ये भी पढ़ें : बंटी यादव मर्डर केस के आरोपी रवीश का पटना पुलिस ने किया एनकाउंटर, नेपाल भागने की तैयारी में था

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tejashwi Yadav, Bihar News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com