Indian Man Reveals Dubai Reality: सोशल मीडिया की दुनिया में दुबई की चकाचौंध से भरी रील आए दिन लोगों का ध्यान खींचती रहती है, लेकिन जमीनी हकीकत से वहां की लाइफ उतनी ग्लैमरस नहीं है, जितनी दिखती है. हाल ही में दुबई में रह रहे ललित जोशी नाम के एक भारतीय शख्स ने वहां की भयंकर गर्मी और आंखें खोल देने वाली सच्चाई दिखाई है. शेयर किए गए इस वीडियो में दिखाया गया है कि, महज दो मिनट चलने पर ही इंसान पसीने से भीग जाता है. इसके साथ ही उसने ये सवाल भी किया कि, इस तपती झुलझा देने वाली गर्मी और धूप में मजदूरी करने वालों का क्या हाल होता होगा? उनका ये वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है.
ये भी पढ़ें:-डार्क टूरिज्म का नया क्रेज: पैसे देकर मुसीबत मोल ले रहे हैं युवा, आखिर ऐसा क्यों कर रहे हैं लोग
रात 9 बजे 2 मिनट की वॉक और पसीने से तरबतर (Dubai heat struggle)
वीडियो में बंदा दिखा रहा है कि, ड्यूटी खत्म होते ही अपने कमरे तक की महज दो मिनट की पैदल दूरी तय करने में ही वो पसीने से पूरी तरह भीग गया है. वीडियो में बंदा बता रहा है कि, जब रात 9 बजे ये हाल है, तो दोपहर की भीषण धूप में बाहर काम करना कितना खौफनाक होता होगा. लोग समझते हैं कि दुबई में नौकरी करना बहुत आसान है, लेकिन असलियत इससे अलग है .
सोशल मीडिया पर यूजर भी कर रहे रिलेट (Social Media Users Relate to the Struggle)
इंटरनेट प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को lj290497 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, 'वीडियो में सिर्फ वहां की लग्जरी लाइफ दिखाई जाती है. असली दुबई को समझना है, तो उन हजारों कंस्ट्रक्शन वर्कर्स से पूछिए जो अपने परिवार के लिए दिन-रात झुलसाने वाली धूप में पसीना बहाते हैं. मैं सिर्फ 2 मिनट ड्यूटी से रूम तक चला और पसीने से हालत खराब हो गई और ये हाल रात के 9 बजे का है. अब सोचिए जो लोग दिन में धूप में, खासकर मजदूरी करते हैं, उन्हें कितनी मुश्किल होती होगी. दुबई की चमक के पीछे हजारों लोगों की मेहनत और पसीना है. अगर आप भी दुबई में रहते हैं, तो बताओ 'आपको भी ऐसी गर्मी महसूस होती है?'
वीडियो देख चुके कुछ यूजर्स जो दुबई में रह रहे हैं और जहाजों पर काम करने वाले कर्मचारियों ने ये माना है कि, वहां की गर्मी वाकई बर्दाश्त से बाहर है और इस माहौल में काम करना आसान नहीं है.
ये भी पढ़ें:-पहाड़ों पर 200 चक्कर लगाकर बुजुर्गों का सहारा बना ये शख्स, दूर विदेश में बैठे बच्चों की जगह बांट रहा खुशियां
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं