विज्ञापन

चीन घूमने गए भारतीय युवक ने साझा किया अनुभव, बोला- छोटी सी घटना ने नजरिया बदल दिया

चीन घूमने गए एक भारतीय युवक ने वहां के रेस्टोरेंट की ईमानदारी का किस्सा साझा किया है. उसने कहा कि जब ईमानदारी देश में होती है तो लोग बाहर से खुद चले आते हैं.

चीन घूमने गए भारतीय युवक ने साझा किया अनुभव, बोला- छोटी सी घटना ने नजरिया बदल दिया
चीन घूमने गए भारतीय युवक ने साझा किया अनुभव
Instagram/shridharmishravlog

Indian Traveller In China: चीन घूमने गए एक भारतीय ट्रैवलर (Indian Traveller) ने वहां का अपना अनुभव साझा किया है. भारतीय युवक का चीन (China) एक्सपीरियंस से जुड़ा वीडियो काफी वायरल हो रहा है. युवक एक चीन के एक रेस्टोरेंट में खाने गया था. इस दौरान उसके साथ एक छोटी सी घटना हुई है, जिसने चीन को लेकर उसके नजरिए को बदल दिया. भारतीय युवक ने बताया कि उसने एक दुकान पर नूडल (Noodle) ऑर्डर किया था, लेकिन खुद वेजिटेरियन होने के कारण चिकन हटाने को कहा. जिस पर दुकानदार के व्यवहार ने भारतीय टूरिस्ट के मन में अब तक चीन के बारे में बनी धारणा को बदलकर रख दिया. 

रेस्टोरेंट में खाने के लिए गया था युवक

दरअसल, भारतीय ट्रैवलर श्रीधर मिश्र (Shridhar Mishra) ने इंस्टाग्राम (Instagram) पर एक वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो चीन का उस समय का है, जब वह चीन में घूम रहा था और चीन के रेस्टोरेंट में खाने के लिए गया था. वीडियो में भारतीय ट्रैवलर ने वहां के दुकानदार की ईमानदारी और वहां के अनुभव के बारे में बताया है. 

उसने कहा कि चीन में ईमानदारी किस लेवल की है, इसका अंदाजा आप ऐसे लगा सकते हैं. मेरा और मेरे कैमरा पर्सन को ये कोक (Coke) फ्री में मिला है. भारतीय ट्रैवलर ने बताया कि हमने नूडल (Noodle) ऑर्डर किया था. इसमें चिकन होता है और मैं वेजिटेरियन इंसान हूं. मैंने कहा, "भाई मुझे कुछ भी मीट नहीं चाहिए तो इनको लगा कि पैसा तो हम मीट और चिकन का ले रहे हैं. ये सादा नूडल खा के निकल गया तो इसका मतलब एक तरीके से ज्यादा रहा हूं." 

ईमानदारी डर से नहीं, दिल से आती है- युवक

इस पर चीन के दुकानदार ने कहा कि ये हमारी तरफ से आपको कॉम्प्लिमेंट्री है. मतलब मैं इसका पैसा दे रहा था. मैं तो अपना नॉर्मल लेकर दे रहा था. इन्होंने कहा पैसा नहीं चाहिए, क्योंकि आपने सिंपल खाया है और आप ज्यादा पैसा दे रहे हो. इस लेवल की जब ईमानदारी किसी देश में होती है ना तो लोग बाहर से खुद ही चले आते हैं. अब टूरिज्म कैसे बढ़ेगा, ऐसे ही बढ़ेगा. अब मैं बाहर से आया हूं. अगर मेरा एक्सपीरियंस खराब होगा, मुझे लगेगा यार यहां नहीं आना है. पर पर अगर ऐसा Experience होगा तो मुझे लगेगा यार चलो कमाल के China में...

भारतीय युवक ने आगे कहा कि आपके साथ बहुत होगा. 1 रुपये भी आपको कोई ठगेगा नहीं. अब एकदम ही खराब जगह चले जाओ तो कोई बात अलग है. वरना ईमानदारी यहां पर ना बहुत अलग level है और Person to Person है. मतलब ऐसे नहीं किसी से डर है, ये सब अपने मन से है. ईमानदारी डर से नहीं, दिल से आती है. उसने कहा कि चीन में ऐसी ईमानदारी देखकर मेरा नजरिया बदल गया. 

यह भी पढे़ं-

कनाडा की महिला का ऑटो ड्राइवर ने जीता दिल, 1 साल बाद भारत में ढूंढ रही विदेशी टूरिस्ट

जापान जाकर महिला को पसंद आई भारत की वो बात, जिस पर कोई गौर ही नहीं करता, बोली- पैसा ही सबकुछ नहीं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral News, Viral Video, Viral Story, Instagram Viral Video, China Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com