विज्ञापन

Love & War से आलिया-रणबीर के बाद विक्की कौशल का लुक रिवील, इंटेंस और चार्म अवतार देख कर फैंस में बढ़ी एक्साइटमेंट

संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर साल की सबसे बड़ी फिल्म ही नहीं, बल्कि यह इंडियन सिनेमा की दुनिया में एक नया बेंचमार्क सेट करने वाली फिल्म है. फिल्म में पहली बार बॉलीवुड के तीन बेहद टैलेंटेड और बड़े नाम रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल स्क्रीन शेयर करते नजर आने वाले हैं.

Love & War से  आलिया-रणबीर के बाद विक्की कौशल का लुक रिवील, इंटेंस और चार्म अवतार देख कर फैंस में बढ़ी एक्साइटमेंट
Love & War से आलिया-रणबीर के बाद विक्की कौशल का लुक रिवील
नई दिल्ली:

संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर साल की सबसे बड़ी फिल्म ही नहीं, बल्कि यह इंडियन सिनेमा की दुनिया में एक नया बेंचमार्क सेट करने वाली फिल्म है. फिल्म में पहली बार बॉलीवुड के तीन बेहद टैलेंटेड और बड़े नाम रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल स्क्रीन शेयर करते नजर आने वाले हैं. इस तरह से संजय लीला भंसाली की फिल्म कभी न देखे गए सिनेमैटिक स्पेक्टिकल्स बनने वाली है. अब जब की फिल्म को देखने के लिए दर्शकों के बीच उत्साह अपने चरम पर है, ऐसे में मेकर्स ने उत्साह में और इजाफा करते हुए फिल्म से रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के फर्स्ट लुक पोस्टर्स से पर्दा उठा दिया. पोस्टर्स दर्शकों के बीच किसी तूफान की तरह आएं हैं जिनपर दर्शक अपना प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं. इन सब के बीच माहौल को और गर्माते हुए मेकर्स ने अब फिल्म से विक्की कौशल के फर्स्ट लुक पोस्टर को आउट करते हुए सभी के होश उड़ा दिए हैं.

पोस्टर में विक्की अपने हाथों में सिगरेट और लाइटर लिए दिखाई दे रहे हैं और कहना होगा कि उनका यह फर्स्ट लुक बेहद जबरदस्त है. अपने शानदार लुक के साथ सुपरस्टार अपने किरदार में न सिर्फ एज बल्कि कमांडिंग प्रेजेंस भी लाते हैं. हमने इससे पहले विक्की को इस तरह के अवतार में नहीं देखा है और कहना होगा कि वह कहर ढा रहे हैं. पोस्टर इस बात का सबूत है कि जब एक एक्टर भंसाली की दुनिया में हीरो का किरदार निभाता है, तब वह उसका एक बेहद अलग रूप और अंदाज सामने लाते हैं और इसपर खरा उतरते हुए विक्की कौशल अपने लुक के साथ न्याय करते दिखाई दे रहे है. पोस्टर में विक्की की शानदार पर्सनालिटी को उनकी गहरी निगाहें और भी खास बना रही हैं. यह वही जादू है, जो सिर्फ संजय लीला भंसाली अपने फर्स्ट लुक के साथ क्रिएट कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- गालिब की शायरी से बना मशहूर गाना, इश्क के जुनून को दिखाने के लिए गुलजार ने इस्तेमाल किया शेर, 28 साल बाद भी कविता-सोनू की आवाज में एवरग्रीन

सोशल मीडिया पर मेकर्स ने विक्की के फर्स्ट लुक पोस्टर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है - रणबीर, आलिया के बाद अब विक्की का जबरदस्त फर्स्ट-लुक पोस्टर, फिल्म लव एंड वॉर की दुनिया की तीन अलग-अलग झलकियां सामने लाता हैं. हर किरदार ने अपनी पर्सनैलिटी और विज़ुअल लैंग्वेज के जरिए दर्शकों को अपनी तरफ आकर्षित करते हुए अपने और करीब लाया है. सामने आया विक्की का पोस्टर फिल्म में जबरदस्त इंटेंसिटी जोड़ता है, यह दर्शकों को उस दिलचस्प डायनामिक और कई परतों में लिपटी दुनिया  की एक झलक देता है, जिसे इस फिल्म के जरिए संजय लीला भंसाली आकार दे रहे हैं.

संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल लीड रोल्स में नजर आने वाले हैं. यह फिल्म 21 जनवरी 2027 को दुनिया भर में हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज़ हो होने वाली है.

ये Video भी देखें: National Film Awards 2025: नेशनल अवॉर्ड से नवाजे गए Shahrukh Khan-Rani Mukherjee

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Love And War, Love And War Release Date, Love And War Actress Alia Bhatt, Love And War Budget, Love And War Film
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com