विज्ञापन

बचपन का सपना सच हुआ तो फ्लाइट में ही रोने लगा ये बिजनेसमैन, वीडियो देखकर लोग बोले- 'हमें तुम पर गर्व है'

कनाडा बेस्ड भारतीय मूल के बिजनेसमैन ऐश लांबा ने अपने इंस्टाग्राम पर यह वीडियो शेयर किया है. वीडियो में वे बिजनेस क्लास की खिड़की के पास बैठकर अपनी आंखें पोंछते दिख रहे हैं.

बचपन का सपना सच हुआ तो फ्लाइट में ही रोने लगा ये बिजनेसमैन, वीडियो देखकर लोग बोले- 'हमें तुम पर गर्व है'
बचपन के उस 'अधूरे सपने' को फ्लाइट की सीट पर सच होते देखा, तो थम नहीं सके आंसू, वायरल हुआ बिजनेसमैन का वीडियो
Instagram@ashtalksentrepreneurship

Success Story: बचपन में देखा सपना जब सच हो जाए तो कैसा लगता है? चेहरे पर बड़ी से मुस्कान आ जाती है. हंसने का मन करता है, लेकिन आंखों से खुशी के आंसू निकलने लगते हैं. लोगों को बताने का मन करता है कि देखो जो मैंने सोचा था वो मैंने हासिल कर लिया, लेकिन बता नहीं पाते हैं. कुछ ही लोगों में वो हिम्मत होती है जो खुद से अपने सपने के पूरा होने की कहानी को दुनिया को बता पाते हैं. एक ऐसा ही वीडियो कनाडा में रहने वाले इंडियन बिजनेसमैन ऐश लांबा (Ash Lamba) ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर शेयर किया है, जिसमें वो फ्लाइट की खिड़की के पास बैठकर रोते हुए नजर आ रहे हैं.

शेयर किया बचपन का किस्सा

लांबा बताते हैं कि उन्होंने तो फ्लाइट में एक मजेदार वीडियो रिकॉर्ड करने की सोची थी, लेकिन जैसे ही उन्होंने कैमरा ऑन किया, वे खुद को संभाल नहीं पाए और भावुक हो गए. उन्हें अचानक याद आया कि बचपन में जब वे फ्लाइट से कहीं जाते थे, तो बाथरूम जाने के बहाने जानबूझकर बिजनेस क्लास के पास से गुजरते थे. बस एक बार यह देखने के लिए कि वहां का नजारा कैसा होता है. ऐश को आज भी वो दिन याद हैं जब वे स्कूल में उनके अमीर दोस्त लंदन में छुट्टियां बिताकर आने की  बातें करते, हाथों में ब्लैकबेरी फोन लिए, महंगी लग्जरी गाड़ियों में स्कूल पहुंचते, बड़े घरों में रहते और राल्फ लॉरेन व रोलेक्स जैसे ब्रांड्स का इस्तेमाल करते देखते थे.

बचपन से थी पूरी दुनिया देखने की चाह

ऐश का कहना है कि उनके माता-पिता ने उनके लिए कड़ी मेहनत की और एक खुशहाल बचपन दिया, लेकिन उनके मन के किसी कोने में हमेशा एक कसक थी. वे दुनिया देखना चाहते थे, आजादी चाहते थे और जिंदगी पूरी तरह बदलना चाहते थे. यही सपना धीरे-धीरे एक जुनून बन गया.

'मैं नहीं, वो छोटा बच्चा रो रहा था'

आज ऐश लांबा उसी बिजनेस क्लास सीट पर बैठे हैं, जिसे कभी वे पर्दे के पीछे से ताका करते थे. वे उन जगहों पर घूमते हैं, जिनके बारे में कभी सिर्फ कहानियां सुनी थीं, और उस घर में रहते हैं जिसे कभी उनका बचपन 'असंभव' मानता था. इस भावुक पल को बयां करते हुए उन्होंने लिखा, 'शायद मैं इसलिए भावुक हो गया क्योंकि उस पल मैं खिड़की के बाहर नहीं, बल्कि अतीत में उस छोटे से बच्चे को देख रहा था जिसने सब कुछ नोटिस किया था. उस बच्चे ने खुद से एक वादा किया था, और आज मैं बस इस बात के लिए आभारी हूं कि उसने कभी भरोसा करना नहीं छोड़ा.'

लोग बोले- 'हमें तुम पर गर्व है'

ऐश की यह कहानी साबित करती है कि सपने भले बदल जाएं, लेकिन उन्हें पूरा करने की 'भूख' अगर बरकरार रहे, तो एक दिन नामुमकिन लगने वाली चीजें भी आपकी हकीकत बन जाती हैं. आज यह वीडियो देखकर लोग कह रहे हैं- 'हमें तुम पर गर्व है!'

ये भी पढ़ें:- 'भूल जाओ वर्क-लाइफ बैलेंस, रोज सुनना पड़ेगा कि तुम बेवकूफ हो', अमेरिकी CEO के इस मैसेज ने हिलाया भारतीय टेक वर्ल्ड!

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral Video, Canada Entrepreneur, Business Class Travel, Luxury Lifestyle, Inspirational
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com