विज्ञापन

जूस पीने वाले स्ट्रॉ को चाटने का वीडियो अपलोड करके फंस गया युवक, कोर्ट ने कहा- 300 गुना ज्यादा कीमत देनी होगी

जानकारी के मुताबिक, iJooz के एक स्ट्रॉ की कीमत करीब 150 रुपये है. हालांकि इस मामले में सजा होने से पहले ही युवक इंस्टाग्राम से वो वीडियो डिलीट कर चुका है.

जूस पीने वाले स्ट्रॉ को चाटने का वीडियो अपलोड करके फंस गया युवक, कोर्ट ने कहा- 300 गुना ज्यादा कीमत देनी होगी
इंस्टाग्राम स्टोरी पर 'Straw' चाटने का वीडियो अपलोड करने वाले युवक पर कोर्ट ने लगाया 45 हजार का जुर्माना. (सांकेतिक तस्वीर)
Unsplash

Zara Hatke News: सोशल मीडिया पर चंद व्यूज के लिए की गई एक छोटी सी खुराफात सिंगापुर में एक 19 साल के छात्र को बहुत भारी पड़ गई. इंस्टाग्राम स्टोरी बनाने के चक्कर में उसने जूस वेंडिंग मशीन का स्ट्रॉ चाटकर वापस डिस्पेंसर में रख दिया. अब कोर्ट ने इस पब्लिक न्यूसेंस के लिए उस पर 600 सिंगापुर डॉलर (करीब 44,500 रुपये) का जुर्माना ठोक दिया है.

12 मार्च को अपलोड किया था वीडियो

द स्ट्रेट्स टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, 12 मार्च को डिडिएर गैस्पर्ड ओवेन मैक्सिमिलियन थॉमसन रोड पर अपनी बॉक्सिंग क्लास के बाद iJooz की मशीन से ऑरेंज जूस लेने गया था. यहीं उसने डिस्पेंसर से एक स्ट्रॉ निकाला, उसे आधा चाटा और वापस रख दिया. हालांकि बाद में जूस लेते वक्त उसने वही झूठा स्ट्रॉ निकाला और चला गया. लेकिन वीडियो को एडिट करके इंस्टाग्राम पर डालना उसे महंगा पड़ गया, जहां से वह वायरल हो गया.

कंपनी को बदलने पड़े सभी 500 स्ट्रॉ

मामले में एक्शन तब हुआ जब iJooz कंपनी के असिस्टेंट ऑपरेशंस मैनेजर की नजर इस वायरल वीडियो पर पड़ी. उन्होंने बिना कोई ढिलाई बरते 25 मार्च को सीधे पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी. पुलिस कंप्लेंट के बाद कंपनी को एहतियात के तौर पर मशीन के पूरे 500 स्ट्रॉ निकालकर फेंकने पड़े. कंपनी का कहना था कि पब्लिक हेल्थ से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा.

करियर को ध्यान में रखकर सिर्फ जुर्माना लगा

कोर्ट में सुनवाई के दौरान लड़के के वकील ने कहा कि उसे अपनी इस बचकानी हरकत पर पछतावा है. चूंकि छात्र को आगे की पढ़ाई के लिए फ्रांस जाना है, इसलिए जज ने प्रोबेशन की जगह $600 का जुर्माना लगाकर सजा सुनाई. हालांकि, पुलिस केस के बाद छात्र की मुसीबतें अभी खत्म नहीं हुई हैं. इमिग्रेशन अथॉरिटी (ICA) अब उसके स्टूडेंट वीजा को रद्द करने पर भी विचार कर रही है.

ये भी पढ़ें:- 'ये किला हमारा मंदिर है...' लोहगढ़ फोर्ट में सिगरेट पी रहे पर्यटकों पर भड़का शख्स, जान लें ASI के नियम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Singapore, Instagram, Viral Video, Public Nuisance, Court Fine
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com