विज्ञापन

इंदौर में बनेगा 4-लेन फ्लाईओवर, रोजाना 1.78 लाख वाहनों को जाम से मिलेगा छुटकारा, बिना मेट्रो रोके होगा निर्माण

इंदौर को 4-लेन फ्लाईओवर की सौगात मिलने जा रही है. 596 मीटर लंबा यह फ्लाईओवर शहर के सबसे व्यस्त रेडिसन चौराहे पर बनाया जाएगा. इससे जाम से छुटकारा मिलेगा, हर दिन लाखों लोगों का सफर आसान होगा.

इंदौर में बनेगा 4-लेन फ्लाईओवर, रोजाना 1.78 लाख वाहनों को जाम से मिलेगा छुटकारा, बिना मेट्रो रोके होगा निर्माण
indore radisson square 4 lane flyover construction approval traffic relief.

मिनी मुंबई कहे जाने वाले मध्‍य प्रदेश के इंदौर शहर को नए 4-लेन फ्लाईओवर की सौगात मिलने जा रही है. इससे शहर के सबसे अधिक जाम वाले रेडिसन स्क्वेयर चौराहे से रोजाना गुजरने वाले लाखों वाहनों को बड़ा फायदा होगा. एक तरह उन्‍हें जाम से छुटकारा मिलेगा, साथ ही समय की भी बचत होगी. इंदौर विकास प्राधिकरण (IDA) ने चौराहे पर फ्लाईओवर निर्माण के लिए विस्तृत 'ट्रैफिक फिजिबिलिटी स्टडी'(यातायात संभाव्यता अध्ययन) पूरी कर ली है.

4 विकल्पों के परीक्षण के बाद फाइनल हुआ मास्टरप्लान

आईडीए के अधिकारियों और इंजीनियरों की टीम ने रेडिसन चौराहे पर रिंग रोड, एमआर-10 पर फ्लाईओवर और अंडरपास बनाने के 4 अलग-अलग इंजीनियरिंग विकल्पों का गहराई से परीक्षण किया. लेकिन, इस चौराहे के नीचे से गुजर रही 1200 मिमी की सीवर ट्रंक लाइन, वाटर सप्लाई पाइपलाइन और ऊपर से प्रस्तावित मेट्रो लाइन की वजह से ज्‍यादातर विकल्पों के जमीन पर उतरने की संभावना नहीं दिखी. इसके बाद आखिर में विशेषज्ञों ने एमआर-10 रोड के समानांतर रेडिसन होटल की तरफ 4-लेन के 596 मीटर लंबे फ्लाईओवर को सबसे सटीक विकल्प माना है. 

indore radisson square 4 lane flyover ida approval traffic relief

indore radisson square 4 lane flyover ida approval traffic relief

मेट्रो प्रोजेक्ट को नुकसान पहुंचाए बिना तैयार होगा 'बो-स्ट्रिंग ब्रिज'

इंदौर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी परीक्षित झाड़े के अनुसार, यह डिजाइन इस तरह से तैयार किया गया है, जिससे निर्माणाधीन मेट्रो परियोजना पर कोई असर न पड़े. मेट्रो कॉरिडोर को सुरक्षित तरीके से पार करने के लिए इस फ्लाईओवर में लगभग 70 मीटर लंबा विशेष 'बो-स्ट्रिंग ब्रिज'बनाया जाएगा. इससे मेट्रो के पिलर और ट्रैक पूरी तरह सुरक्षित रहेंगे. 

रोजाना 1.78 लाख चालकों को मिलेगी राहत

रेडिसन चौराहा इंदौर शहर की लाइफलाइन माना जाता है. यह विजय नगर, स्टार चौराहा, रोबोट चौराहा और बॉम्बे हॉस्पिटल जैसे शहर के प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ता है. आंकड़ों पर गौर करें तो इस चौराहे से रोजाना करीब 1.78 लाख वाहन इस गुजरते हैं. इनमें सबसे अधिक 55 प्रतिशत दोपहिया वाहन, करीब 33 प्रतिशत कारें और बाकी अन्य वाहन शामिल हैं. पीक आवर्स यहां लंबा जाम लगता है. 

डीपीआर तैयार होने के बाद टेंडर होगा जारी 

इंदौर विकास प्राधिकरण के अनुसार, आने वाले समय में रेडिसन चौराहा और एमआर-10 पर 20% तक ट्रैफिक बढ़ने का अनुमान है. इससे यहां का सफर और मुश्‍किल हो सकता है. इसी के चलते 4-लेन फ्लाईओवर के निर्माण का फैसला किया गया है. जल्‍द ही फ्लाईओवर के लिए डीपीआर तैयार की जाएगी, जिसके बाद इसके टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indore Development, Indore Development Authority, Indore News, MP Development, Indore Metro
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com