विज्ञापन

VIDEO: समुद्र में व्‍हेल के जन्‍म का अद्भ्त नजारा, ड्रोन कैमरे में हुआ कैद

हंपबैक व्हेल को यह नाम इसके आकार और समुद्र में गोता लगाते समय इसकी पीठ की विशिष्ट बनावट के कारण दिया गया है. इसका वैज्ञानिक नाम मेगाप्टेरा है.

VIDEO: समुद्र में व्‍हेल के जन्‍म का अद्भ्त नजारा, ड्रोन कैमरे में हुआ कैद

दुन‍ियाभर में कुछ ऐसी घटनाएं होती हैं, ज‍िन्‍हें देखना न स‍िर्फ अचंभा पैदा करता है, बल्‍क‍ि कभी-कभी आंखों पर भी भरोसा करना मुश्‍क‍िल हो जाता है. ऐसी ही एक घटना समुद्र के बीच शांत पानी में हुई. ड्रोन से वीड‍ियो र‍िकॉर्ड करते समय एक वयस्क मादा व्हेल को बच्चे को जन्म देते हुए देखा. दावा क‍िया जा रहा है क‍ि दुनिया में कहीं भी वीड‍ियो में रिकॉर्ड किए गए हंपबैक व्हेल के जन्म की चौथी पूरी घटना को कैमरे में कैद किया है. दावा ये भी क‍िया जा रहा है क‍ि यह ड्रोन से रिकॉर्ड की गई ऐसी पहली घटना है.

ऑस्ट्रेलिया में 'ऑर्गनाइजेशन फॉर द रेस्क्यू एंड रिसर्च ऑफ सिटासियन्स' (Orrca) के लिए NSW के उत्तरी तट पर माइग्रेट करने वाली हंपबैक व्हेल की हवाई निगरानी करते समय अलेक्जेंडर फॉरेस्‍ट ने शांत समुद्र में एक वयस्क मादा व्हेल को बच्चे को जन्म देते हुए देखा. उन्होंने व्‍हेल के बच्‍चे के जीवन के शुरुआती पलों को कैमरे में कैद किया, जिसमें उसकी पहली सांस और अपनी मां के साथ उसका मिलन शामिल है. 

फॉरेस्ट ने कहा, "कम से कम इतना तो कह ही सकता हूं कि यह बहुत ही जबरदस्त था. मुझे समझ नहीं आ रहा था कि मैं क्या देख रहा हूं."

हंपबैक व्‍हेल का वैज्ञान‍िक नाम 'मेगाप्टेरा'

हंपबैक व्हेल को यह नाम इसके आकार और समुद्र में गोता लगाते समय इसकी पीठ की विशिष्ट बनावट के कारण दिया गया है. इसका वैज्ञानिक नाम मेगाप्टेरा है. इसका अर्थ "बड़े पंखों वाला" होता है. इनकी लंबाई कुल शरीर की लंबाई के एक तिहाई के बराबर होती है. 

स्‍पर्म व्‍हेल बच्‍चे को जन्‍म देते आई थी नजर

इससे पहले मार्च 2026 में वैज्ञानिकों ने एक फुटेज जारी किया था. इस वीड‍ियो फुटेज में एक स्पर्म व्हेल बच्चे को जन्म देते हुए नजर आई थी, जबकि दूसरी मादा व्हेल मिलकर मां और उसके नवजात बच्चे को सहारा दे रही थी. 

यह भी पढ़ें- एक किलर व्हेल ने पूंछ पकड़ी, दूसरी ने 'टॉरपीडो' बनकर मारी टक्कर; पानी में ब्लास्ट हो गई 1800 किलो की सनफिश

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Humpback Whale, Humpback Whale Video, Whale Fish Video, Zara Hatke, Whale Fish Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com