Viral Video: ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर में टेस्ला कार की डिलीवरी लेने गए भारतीय कपल को उम्मीद थी कि जब वो शोरूम में पहुंचेंगे तो उनका अच्छे से स्वागत होगा, उनकी कार कपड़े से ढकी खड़ी होगी और इंडिया की तरह रिबन खोलकर उसे अनरेप किया जाएगा. लेकिन, जब वो वहां पहुंचे तो पूरा शोरूम खाली पड़ा था. 1 घंटे तक उन्हें वहां अकेले बैठकर इंतजार करना पड़ा. कॉफी तक खुद बनाकर पीनी पड़ी. इसके बाद जब लोग आए तो उन्होंने बिना कवर खड़ी कार दिखाई. न कोई स्वागत हुआ, ना सेलिब्रेशन. वर्कर्स ने बस कार की चाबी थमाकर कहा कि अगर कोई सवाल नहीं है तो आप कार लेकर जा सकते हैं.
'खुद फोटो खींचे, विदाई की और निकल गए'
मूल रूप से दिल्ली के रहने वाले किम्मी सोहल के लिए यह एक्सपीरियंस किसी सपने के चूर-चूर होने जैसा था. अपने इस एक्सपीरियंस का वीडियो 26 नवंबर 2026 को अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कपल ने लिखा, 'गाड़ी तो प्रीमियम है, लेकिन डिलीवरी सेल्फ सर्विस वाली है. हमने अपने लिए खुद कॉफी बनाई, खुद ऐप डाउनलोड करके कार की सेटिंग्स की, खुद तस्वीरें खींची और खुद ही अपनी विदाई करके निकल गए. जिन लोगों ने भी टेस्ला की कार खरीदी हैं, वो कृपया बताएं कि ऐसा एक्सपीरियंस उनके साथ भी हुआ था या हम इसे फेस करने वाले इकलौते हैं?'
यहां देखें पूरा वीडियो:-
'गाड़ी इलेक्ट्रिक है, मगर वीडियो ने आग लगा दी'
इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया यह वीडियो बहुत तेजी से वायरल हुआ और कुछ ही घंटों में इसके व्यूज मिलियन्स में चले गए. खबर लिखे जाने तक इसे 2 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं ओर करीब 2500 लोगों ने कमेंट करके अपनी-अपनी राय भी रखी है.
एक यूजर ने लिखा, 'आप अकेले नहीं हैं. हमारा टेस्ला में हमारा एक्सपीरियंस भी ऐसा ही था.'
दूसरे यूजर ने लिखा, 'एलोन भाई, अगली बार रिबन, मिठाई और फोटोग्राफर घर से ही ले आएंगे.'
तीसरे यूजर ने लिखा, 'इसकी अच्छी डिलीवरी तो इंडिया में स्प्लेंडर की होती है.'
चौथे यूजर ने लिखा, 'टेस्ला की जबरदस्त रोस्टिंग के साथ आपने कहानी को बेहतरीन तरह से बताया है.'
यह भी पढ़ें:- नेपाल के स्कूल की मैडम ने 'दिलरुबा दिलनशीं' गाने पर किया जबरदस्त डांस, बच्चों ने भी साथ में लगाए ठुमके
यह भी पढ़ें:- भारतीय रेलवे के 3AC कोच में फर्श पर सोते नजर आए लोग, महिला बोली- 'बिना बताए मेरा कंबल खींच लिया'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं