विज्ञापन

दुनिया घूमने के लिए UK के कपल ने भारत में खरीदा ऑटो, लंदन पहुंचते खड़ी हो गई मुसीबत

कपल ने भारत से ऑटो रिक्शा खरीदकर 4,218 किलोमीटर की यात्रा की. इसके बाद उसे लादकर UK ले गए. कपल ने ऑटो के साथ अपनी जर्नी इंस्टाग्राम पर timmy_the_tin_can अकाउंट से पोस्ट कर रखी है.

दुनिया घूमने के लिए UK के कपल ने भारत में खरीदा ऑटो, लंदन पहुंचते खड़ी हो गई मुसीबत
दुनिया घूमने के लिए भारत में UK के कपल ने खरीदा ऑटो
Instagram/timmy_the_tin_can

Viral Video: दुनिया घूमने के लिए UK का एक कपल भारत से ऑटो खरीदकर ले गया. कपल भारत में करीब 75 दिनों तक उसी ऑटो से करीब 4 हजार किलो से ज्यादा का सफर किया था. कपल लाल रंग के अपने टिम्मी (ऑटो रिक्शा) से गोवा, जयपुर, मुंबई और आगरा का ताजमहल देखने गया. भारत में 4 हजार किमी का सफर पूरा करने के बाद कपल UK की सड़कों पर टिम्मी को दौड़ाने वाला था. पर वहां पर अपना सफर शुरू करने से पहले कपल के सामने नई मुसीबत खड़ी हो गई. 

कपल ने बताया- सबसे मुश्किल क्या है?

कपल ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करके लिखा कि टिम्मी UK पहुंच गया है... लेकिन वह स्टार्ट नहीं हो रहा है. ब्रिटेन के कपल Helen और Mick ने अपनी पोस्ट में कहा, "हमें लगा था कि भारत में 4,218 किलोमीटर तक उसे चलाना और फिर UK भेजना सबसे मुश्किल काम होगा, लेकिन असल में उसे UK की सड़कों पर चलाने लायक बनाना सबसे मुश्किल काम है."

ब्रिटेन के कपल ने बताया कि टिम्मी को UK का एक कड़ा सेफ्टी टेस्ट पास करना होगा, जिसका मतलब है कि उसमें बहुत सारे बदलाव करने पड़ेंगे. ऐसे में कपल को भारत में खरीदे गए ऑटो (टिम्मी) को एक बार फिर से अलविदा कहना पड़ रहा है. कपल ने लाल रंग के इस बजाज ऑटो को चेन्नई में खरीदा था, जिसका नंबर TN 03 AA 4342 है. इसके बाद कपल ने इसी ऑटो से 75 दिनों तक भारत में अलग-अलग जगहों का भ्रमण किया. 

ऑटो का बना दिया इंस्टाग्राम अकाउंट

भारत में अपने सफर के दौरान के UK कपल Helen और Mick ने इंस्टाग्राम पर ऑटो का इंस्टाग्राम पर timmy_the_tin_can (Timmy) नाम से अकाउंट भी बना दिया और जिस पर करीब 100 पोस्ट कर रखी है. ऑटो टिम्मी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 17 हजार से अधिक फॉलोवर्स हैं.

यह भी पढ़ें | कार से बियर और स्नैक्स चुराते दिखे काले भालू, कपल रोक नहीं पाया अपनी हंसी; देखें वायरल वीडियो

6 महीने की शिपिंग के बाद लंदन पहुंचा ऑटो

भारत में सफर के दौरान कपल को ऑटो से ऐसा प्यार हुआ कि जब उनको लंदन वापस जाना हुआ तो वे ऑटो को छोड़ ही नहीं पाए. इसके बाद वे अपने प्यारे ऑटो टिम्मी को लादकर लंदन ले गए. 6 महीने की शिपिंग के बाद 23 अक्टूबर 2026 को Timmy London Gateway Port पर पहुंचा. 

एक पोस्ट में कपल ने बताया कि बताया कि सीज़न 1 समाप्त हो गया. इस वीडियो को बनाते समय बहुत भावुकता हुई. 75 दिन में 4,218 किमी... एक छोटा सा लाल टुक-टुक और ऐसी यादें, जिन्हें हम जीवन में कभी नहीं भूलेंगे. आपने हमारी ज़िंदगी पूरी तरह बदल दी. अब सीजन 2- UK जल्द आ रहा है.

यह भी पढ़ें | अमेरिकी इंफ्लुएंसर ने भारतीय संस्कृति को बिगाड़ने का बिग बॉस की शिवानी पर लगाया आरोप, फूट फूटकर रोईं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indian Auto In UK, Viral News, London News, Uk Couple Auto Rickshaw, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com