बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 की कंटेस्टेंट रह चुकीं सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर शिवानी कुमार एक बार फिर विवादों में आ गई हैं. दरअसल, हाल ही में अमेरिकी इन्फ्लूएंसर मारविन आची ने उनपर भारतीय संस्कृति को बिगाड़ने का आरोप लगाया, जिसके बाद फूट फूटकर रोते हुए शिवानी कुमारी ने वीडियो शेयर किया. दरअसल, मारवीन ने वीडियो शेयर करते हुए शिवानी कुमारी पर भारतीय संस्कृति के नाम पर उनका मजाक उड़ाने और अपमान करने का आरोप लगाया. उनका कहना है कि वह जब वह शिवानी के गांव गए थे तो वह उन्हें दोस्त मानते थे. लेकिन उनके साथ हुए व्यवहार ने उन्हें दुख पहुंचाया.
अमेरिकी इन्फ्लुएंसर मारवीन ने लगाया आरोप
ये भी पढे़ं- छठ पर्व पर भक्ति का नया रंग लेकर आया माही श्रीवास्तव का ‘छठी मईया बिनती हमार'', प्रियंका सिंह की आवाज गूंजेगी
कौन हैं शिवानी कुमारी
शिवानी कुमारी सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर हैं, जिनके इंस्टाग्राम पर 566के फॉलोअर्स हैं. वह उतरप्रदेश के औरैया जिले के छोटे से गांव अरियारी की रहने वाली हैं और यूट्यूब के जरिए अपनी गांव की जर्नी दिखाती हैं. हालांकि वह चर्चा में बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 में आने पर आईं, जिसमें वह 2024 में शामिल हुई थीं.
ये भी पढे़ं- लता और किशोर का 45 साल पुराना गाना, जिसके टाइटल पर बना 665 एपिसोड का सीरियल, अमीर परिवार का लड़का और गरीब लड़की कहानी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं