देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन नई दिल्ली से वाराणसी के बीच 31 अक्टूबर शनिवार को लॉन्च होगी. बनारस से नई दिल्ली के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव नई वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे. रेल मंत्रालय ने ये जानकारी दी. वाराणसी और नई दिल्ली के बीच वंदे भारत स्लीपर सेवा के पहले दिल्ली-वाराणसी के बीच चेयर कार वाली वंदे भारत एक्सप्रेस भी चल रही है. ये ट्रेन रात में चलेगी और आठ घंटे में प्रयागराज, कानपुर, गाजियाबाद, अलीगढ़ जैसे स्टेशनों पर ठहराव लेते हुए मंजिल तक पहुंचेगी. दिल्ली-हावड़ा के बिजी रूट पर ये ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ा अवसर साबित होगी. देश में हावड़ा-गुवाहाटी कॉरिडोर पर वंदे भारत स्लीपर सेवाएं जनवरी 2026 में शुरू हुई थीं.
वाराणसी-दिल्ली वंदे भारत स्लीपर की टाइमिंग
ये नई ट्रेन सेवा वाराणसी से रात 8.50 बजे प्रस्थान करेगी सुबह 6.10 मिनट पर नई दिल्ली पहुंचेगी. यह ट्रेन नई दिल्ली से रात 9.40 पर चलेगी और अगली सुबह 7.10 बजे वाराणसी पहुंचेगी. शिवगंगा एक्सप्रेस के मुकाबले वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस काफी तेज होगी. वाराणसी से नई दिल्ली ये रेल यात्रा 55 मिनट पहले और नई दिल्ली से वाराणसी 35 मिनट पहले पहुंचेगी. यह रेल सेवा सप्ताह में छह दिन चलेगी. वाराणसी से शुक्रवार को और नई दिल्ली से अगले दिन शनिवार को यह ट्रेन नहीं चलेगी.
New Delhi-Varanasi Vande Bharat Sleeper Train LIVE: Flag-Off Updates, Route, Stoppages, Timings, Fare And Facilities
Vande Bharat Sleeper Train LIVE: वाराणसी से दो मेमू ट्रेनों का संचालन किया जाएगा
वाराणसी सिटी-राजातालाब और बनारस-प्रयागराज रामबाग के बीच नई MEMU ट्रेनें 31 अक्टूबर शाम को रवाना होगी. इसमें वाराणसी से प्रयागराज रामबाग मेमू ट्रेन और वाराणसी से राजातालाब मेमू ट्रेन का संचालन होगा. मेमू ट्रेन नंबर 65111-65112 का विस्तार औड़िहार शहर तक कर दिया गया है.
Delhi Varanasi Vande Bharat Launch LIVE: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव हरी झंडी दिखाएंगे
दीपावली पर पूर्वांचल और दिल्ली के रेल यात्रियों को बड़ा तोहफा बनारस रेलवे स्टेशन से उत्तर प्रदेश की पहली स्लीपर वंदे भारत ट्रेन और नई मेमू ट्रेनों का शुभारंभ किया जाएग. 31 अक्टूबर को समारोह में सीएम योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव इसे लॉन्च करेंगी. बनारस रेलवे स्टेशन पर दोपहर लगभग 3:30 बजे उद्घाटन समारोह होगा. इसके साथ ही स्लीपर वंदे भारत और नई मेमू ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई जाएगी.
Delhi Varanasi Vande Bharat Launch LIVE: वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस हफ्ते में छह दिन
वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में सप्ताह में छह दिन आवागमन करेगी. वाराणसी से प्रत्येक शुक्रवार को और नयी दिल्ली से शनिवार को यह ट्रेन नहीं चलेगी. वाराणसी से चेयर कार वाली वंदे भारत के बाद ये स्लीपर बर्थ सीट वाली ट्रेन चलेगी. शिवगंगा समेत कई ट्रेन पहले ही दिल्ली-हावड़ा रूट पर चलेगी.
Vande Bharat Sleeper Train LIVE: वंदे भारत ट्रेन का शेड्यूल
वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत ट्रेन सेवा वाराणसी से रात 8.50 बजे चलेगी और दिल्ली अगली सुबह छह बजकर 10 मिनट पर पहुंचेगी. ये ट्रेन नई दिल्ली से रात 9.40 बजे रवाना होगी और बनारस अगली सुबह 7.10 बजे वाराणसी पहुंचेगी.
New Delhi-Varanasi Vande Bharat Sleeper LIVE: वाराणसी-दिल्ली वंदे भारत स्लीपर का टाइमिंग
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव आज शाम 4.30 बजे वाराणसी और नई दिल्ली के बीच नई वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे. ये ट्रेन वाराणसी से प्रयागराज, कानपुर, अलीगढ़ और गाजियाबाद होते हुए नई दिल्ली पहुंचेगी.