Ind Vs Eng 3rd Test: भारत और इंग्लैंड (India Vs England) के बीच तीसरा टेस्ट अहमदाबाद (Ahmedabad) में खेला जा रहा है. इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन भारतीय स्पिनरों के सामने इंग्लैंड के बल्लेबाज फ्लॉप साबित हुए. जैक क्राली (Zak Crawley) के अलावा कोई बल्लेबाज नहीं चल सका. इंग्लैंड के कई स्टार बल्लेबाज जल्दी आउट होते दिखे. इंग्लैंड टीम के कप्तान जो रूट (Joe Root) का विकेट मिला, तो विराट कोहली (Virat Kohli) ने शानदार तरीके से जश्न मनाया. रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) की गेंद पर वो एलबीडब्लू आउट हुए, उसके बाद विराट कोहली (Virat Kohli) ने पिच पर ही जश्न मनाना शुरू कर दिया. सोशल मीडिया (Social Media) पर वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है.
इंग्लैंड 21 ओवर में 2 विकेट खोकर 74 रन बना चुका था. क्रीज पर जो रूट और जैक क्रॉली मौजूद थे. रविचंद्रन अश्विन गेंदबाजी करने आए. उन्होंने स्पिन गेंद डाली, जिस पर रूट ने डिफेंड करने की कोशिश की, लेकिन बॉल सीधे पैड्स पर लग गई. अपील करते ही अंपायर ने आउट करार दे दिया. फिर कप्तान विराट कोहली गुस्से में नजर आए और शानदार अंदाज में जश्न मनाते दिखे.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यहां क्लिक कर देखें पूरा Video
देखें Video:
what a wicket. #INDvEND pic.twitter.com/gkXVCpM6qX
— partho ghose (@partho_ghose) February 24, 2021
भारत और इंग्लैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendrea Modi) स्टेडियम में गुलाबी गेंद (Pink Ball) से शुरू हुए तीसरे डे-नाइट टेस्ट के पहले दिन ही भारतीय स्पिनरों अक्षर पटेल (Axar Patel) और रविचंद्नन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने मेहमान बल्लेबाजों को परेशानी में डाल दिया.
मैच से पहले पिंक बॉल के साथ बड़े-बड़े दावे करने वाली मेहमान टीम अब पहली पारी में धीरे-धीरे सिमटने की राह पर है. चायकाल तक इंग्लैंड के 4 विकेट 81 रन पर गिर गए थे. चायकाल के तुरंत बाद अश्विन ने ओली पोप को बोल्ड कर इंग्लैंड को पांचवां झटका दिया. वहीं अक्षर पटेल ने बेन स्टोक्स को आउट कर इंग्लैंड को छठा झटका दिया.
भारतीय टीम में दो बदलाव हुए हैं. जसप्रीत बुमराह और वाशिंगटन सुंदर की वापसी हुई है. वहीं मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा गया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं