India Vs England 2nd Test: भारत और इंग्लैंड (Ind Vs Eng) के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला चेन्नई (Chennai Test) में खेला गया. जहां रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) के शतक और 8 विकेट की बदौलत टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 317 रन से हरा दिया. अश्विन (Ravichandran Ashwin) के शतक की हर जगह तारीफ हो रही है. उन्होंने यह शतक उस वक्त जड़ा, जब कई पूर्व क्रिकेटर्स पिच पर सवाल उठा रहे थे. उन्होंने इस पिच को बल्लेबाजी के लायक नहीं बताया था. मैच के हीरो अश्विन साबित हुए. उनको मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया. इसी बीच अश्विन (Ravichandran Ashwin) की पत्नी प्रीति (Prithi Ashwin) ने मजेदार मीम (Meme) शेयर किया, जो काफी वायरल (Viral) हो रहा है.
अश्विन के शतक जड़ने के बाद ट्विटर पर रविचंद्रन अश्विन टॉप ट्रेंड करने लगे. उन पर खूब मीम्स बने और जोक्स बनने लगे. एक मीम पर उनकी पत्नी प्रीति की नजर पड़ी. तस्वीर फिल्म मास्टर के पोस्ट की थी. जहां एक्टर विजय की जगह अश्विन की तस्वीर को लगाया था. उन्होंने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'यह किसने किया.'
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India
Who did this pic.twitter.com/opmD6oRq0o
— Prithi Ashwin (@prithinarayanan) February 15, 2021
इंग्लैंड की पूरी टीम दूसरी पारी में 164 रनों पर आउट हो गई. भारत की ओर से अक्षर पटेल ने गजब की गेंदबाजी की और 5 विकेट लेने में सफल रहे. भारत का इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में रनों के हिसाब से यह सबसे बड़ी जीत है. वहीं यह रनों के हिसाब से टेस्ट में भारत की पांचवीं सबसे बड़ी जीत है. भारत की ओर से अश्विन ने 3 और कुलदीप को 2 विकेट मिला.
अश्विन ने टेस्ट मैच में शानदार परफॉर्मेंस किया. भारत की दूसरी पारी में उन्होंने बल्लेबाजी के दौरान शतक जमाया और 104 रन बनाने में सफल रहे. वहीं. इंग्लैंड की पहली पारी के दौरान 5 विकेट भी लेने में सफल रहे थे. इस जीत के साथ ही 4 टेस्ट मैचों की सीरीज अब 1-1 की बराबरी पर पहुंच गया है.
इससे पहले दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन के पहले सेशन में अश्विन ने अपनी फिरकी का कमाल दिखाया. उन्होंने पहले लॉरेंस को पंत के हाथों स्टंप करवाकर इंग्लैंड को चौथा झटका दिया को वहीं बेन स्टोक्स को स्लिप में कोहली के हाथों कैच कराकर इंग्लैंड को पांचवां झटका दिया है. लॉरेंस 26 रन बनाकर आउट हुए तो वहीं स्टोक्स केवल 8 रन ही बना पाए हैं. 90 रन के स्कोर पर इंग्लैंड को पांचवां झटका लगा तो वहीं 110 रन पर छठी सफलता भारत को मिली.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं