विज्ञापन

IND vs ENG T20 World Cup 2026: अमिताभ बच्चन से लेकर सुनील शेट्टी तक, भारत की जीत पर गदगद हुए बॉलीवुड सितारे

T20 World Cup 2026, India beat England in Semi Final: गुरुवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमी फाइनल मुकाबला भारत और इंग्लैंड के बीच हुआ. जिसमें भारत ने शानदार जीत हासिल की.

IND vs ENG T20 World Cup 2026: अमिताभ बच्चन से लेकर सुनील शेट्टी तक, भारत की जीत पर गदगद हुए बॉलीवुड सितारे
India Beat England: भारत की जीत पर गदगद हुए बॉलीवुड सितारे

T20 World Cup 2026, India beat England in Semi Final: गुरुवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमी फाइनल मुकाबला भारत और इंग्लैंड के बीच हुआ. जिसमें भारत ने शानदार जीत हासिल की. आखिरी ओवर तक आते-आते मैच काफी रोमांचक हो गया था. भारत की तरफ से जीत के लिए मिले 254 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जेकब बेथेल ने इंग्लिश टीम को जीत दिलाने की भरसक कोशिश की. मगर वह भी नाकामयाब रहे.भारत 7 रन से जीत हासिल की. भारत की इस जीत पर फिल्मी सितारों ने रिएक्शन किया और खुशी जाहिर की. लेकिन इन सितारों के दिल को जेकब बेथेल ने जीत लिया. 

ये भी पढ़ें: राजपाल यादव का ये है पांच करोड़ रुपये की ईंटों वाला पुश्तैनी मकान, देखें एक से बढ़कर एक 10 फोटो

नीचे पढ़ें बॉलीवुड सितारों के रिएक्शन:-

Latest and Breaking News on NDTV


चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए बेथेल ने कुल 48 गेंदों का सामना किया. इस बीच वह 218.75 की स्ट्राइक रेट से 105 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान उनके बल्ले से आठ चौके और सात खूबसूरत छक्के देखने को मिले. उनके अलावा छठवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए विल जैक्स ने 20 गेंदों में 35, जबकि पारी का आगाज करते हुए बटलर ने 17 गेंदों में 25 रनों का योगदान दिया. इंग्लिश टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवरों में 246/7 रनों तक ही पहुंच पाई. नतीजन उन्हें शिकस्त का सामना करना पड़ा और भारत आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में पहुंच गया है. 

लेखक के बारे में
img
आनंद कश्यप
Senior News Writer
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India Win, India Vs England Semi-final, India Vs England, India Vs England Match, India Beat England In Semi Final
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com