विज्ञापन

जिस लॉर्ड्स में कभी भारतीय कप्तान को रोका था, उसी इंग्लैंड की धरती पर बुंदेलखंड की क्रांति गौड़ ने रचा इतिहास

जिस लॉर्ड्स मैदान पर 40 साल पहले भारतीय महिला टीम की कप्तान डायना एडुल्जी को पवेलियन में प्रवेश से रोका गया था, उसी मैदान पर बुंदेलखंड की बेटी क्रांति गौड़ ने इतिहास रच दिया. इंग्लैंड के खिलाफ महिला टेस्ट में क्रांति ने 5 विकेट लेकर लॉर्ड्स में यह उपलब्धि हासिल करने वाली दुनिया की पहली महिला गेंदबाज बनने का गौरव प्राप्त किया.

जिस लॉर्ड्स में कभी भारतीय कप्तान को रोका था, उसी इंग्लैंड की धरती पर बुंदेलखंड की क्रांति गौड़ ने रचा इतिहास
  • भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने लॉर्ड्स में इंग्लैंड को से हराकर पहली बार टेस्ट मैच में ऐतिहासिक जीत हासिल की.
  • बुंदेलखंड की तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ ने लॉर्ड्स में एक पारी में पांच विकेट लेकर विश्व रिकॉर्ड बनाया.
  • क्रांति गौड़ महिला टेस्ट क्रिकेट में पांच विकेट लेने वाली भारत की सबसे युवा तेज गेंदबाज बन गईं.

कभी ऐसा भी वक्त था जब भारतीय महिला क्रिकेट टीम को दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित क्रिकेट मैदान लॉर्ड्स में बराबरी का सम्मान नहीं मिला था. वर्ष 1986 में भारतीय टीम की कप्तान डायना एडुल्जी को पवेलियन में प्रवेश तक की अनुमति नहीं दी थी. चार दशक बाद उसी लॉर्ड्स के मैदान पर इतिहास ने करवट ली है.

भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड को करारी शिकस्त देकर नया अध्याय लिखा, तो बुंदेलखंड की बेटी क्रांति गौड़ ने अपनी घातक गेंदबाजी से इस जीत को और भी खास बना दिया. छोटे शहर से निकलकर क्रिकेट के सबसे बड़े मंच पर पहुंची क्रांति ने न सिर्फ रिकॉर्ड बनाया, बल्कि यह भी साबित कर दिया कि सपनों की कोई भौगोलिक सीमा नहीं होती. क्रांति ने मैच के बाद लॉर्ड्स के ऑनर्स बोर्ड (Honours Board) पर अपना नाम लिखा. इस पल का सपना हर क्रिकेटर देखता है. क्रांति इस मैच में प्लेयर ऑफ द मैच भी रहीं. 

40 साल बाद लॉर्ड्स में बदली तस्वीर

भारतीय महिला क्रिकेट के लिए लॉर्ड्स का यह मुकाबला सिर्फ एक टेस्ट मैच नहीं था, बल्कि इतिहास का जवाब भी था. 1986 में तत्कालीन कप्तान डायना एडुल्जी को लॉर्ड्स के पवेलियन में प्रवेश नहीं मिला था. उस समय महिला खिलाड़ियों के साथ भेदभावपूर्ण रवैये को लेकर काफी चर्चा हुई थी. 

अब उसी मैदान पर हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 270 रन से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की और एक तरह से पुराने अध्याय को नई कहानी में बदल दिया. इस जीत में सबसे बड़ा योगदान क्रांति गौड़ का रहा उन्होंने इस ऐतिहासिक मैच में पांच विकेट लिए. 

भारतीय महिला टीम ने लहराया परचम, जीता लॉर्ड्स में हुआ पहला टेस्ट, इंग्लैंड को 270 रनों से रौंदा

बुंदेलखंड की बेटी बनी जीत की सबसे बड़ी नायिका

इस ऐतिहासिक जीत में सबसे ज्यादा चर्चा बुंदेलखंड की बेटी क्रांति गौड़ की हो रही है. भारतीय महिला टीम की युवा तेज गेंदबाज ने अपने शानदार प्रदर्शन से दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. इंग्लैंड की धरती पर खेलते हुए उन्होंने ऐसा रिकॉर्ड बनाया, जो अब तक कोई महिला गेंदबाज नहीं बना सकी थी. क्रांति लॉर्ड्स में एक पारी में पांच विकेट लेने वाली दुनिया की पहली महिला गेंदबाज बन गई हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

क्रांति ने मैच के बाद लॉर्ड्स के ऑनर्स बोर्ड (Honours Board) पर अपना नाम लिखा. 

घातक गेंदबाजी से इंग्लैंड को किया ध्वस्त

क्रांति गौड़ ने इंग्लैंड की बल्लेबाजी क्रम को शुरुआत से ही दबाव में रखा. उन्होंने 17 ओवर की बेहतरीन गेंदबाजी में सिर्फ 37 रन देकर 5 महत्वपूर्ण विकेट अपने नाम किए. उनकी गेंदों के सामने इंग्लैंड की प्रमुख बल्लेबाज माया बाउचर, टैमी ब्यूमॉन्ट, नैट साइवर-ब्रंट, एलिस कैपसी और लॉरेन बेल टिक नहीं सकीं. क्रांति के इस शानदार स्पेल की बदौलत इंग्लैंड की पहली पारी महज 170 रन पर सिमट गई और भारत को मजबूत बढ़त मिल गई.

झूलन गोस्वामी का रिकॉर्ड भी पीछे छूटा

लॉर्ड्स में पांच विकेट लेने के साथ ही क्रांति गौड़ ने भारतीय महिला क्रिकेट के एक बड़े रिकॉर्ड पर भी कब्जा कर लिया. महज 22 वर्ष की उम्र में वह महिला टेस्ट क्रिकेट में पांच विकेट लेने वाली भारत की सबसे युवा तेज गेंदबाज बन गई हैं. इस उपलब्धि के साथ उन्होंने दिग्गज तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया. यह उपलब्धि बताती है कि भारतीय महिला क्रिकेट को भविष्य के लिए एक नई तेज गेंदबाजी स्टार मिल चुकी है.

Latest and Breaking News on NDTV

मैच खत्म होने के बाद सचिन तेंदुलकर ने महिला क्रिकेटरों से मुलाकात की.  

बुंदेलखंड के लिए गर्व और प्रेरणा की कहानी

क्रांति गौड़ के कोच रहे राजीव विल्थरे ने NDTV से बात करते हुए कहा कि क्रांति गौड़ की सफलता सिर्फ एक व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है. यह पूरे बुंदेलखंड के लिए गर्व का विषय है. जिस क्षेत्र को अक्सर संसाधनों की कमी और चुनौतियों के लिए जाना जाता है, वहां की एक बेटी ने विश्व क्रिकेट के सबसे बड़े मंच पर अपना नाम दर्ज कराया है. उनकी यह उपलब्धि उन हजारों युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो छोटे शहरों और गांवों से निकलकर बड़े सपने देखते हैं.

आने वाली पीढ़ियों के लिए मिसाल

क्रांति गौड़ ने साबित कर दिया है कि मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के दम पर कोई भी खिलाड़ी दुनिया के सबसे बड़े मंच पर अपनी पहचान बना सकता है. लॉर्ड्स में रचा गया यह इतिहास सिर्फ रिकॉर्ड बुक तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि आने वाले वर्षों में यह कहानी उन बेटियों को प्रेरित करेगी, जो खेल के मैदान में अपना भविष्य तलाश रही हैं. बुंदेलखंड की यह बेटी आज भारतीय महिला क्रिकेट की नई पहचान बन चुकी है.

Latest and Breaking News on NDTV

लॉर्ड्स में मैच पांच विकेट लेने के बाद क्रांति ने बॉल दिखाकर इशारा किया.   

 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kranti Goud Cricket Journey, India Women Vs England Women, Harmanpreet Kaur News, Kranti Goud Wickets, Kranti Gaur Success Story
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com