पॉपुलर पॉडकास्टर कुशल लोढ़ा (Kushal Lodha) ने हाल ही में एक चौंकाने वाला किस्सा शेयर किया, जो भारतीय प्रबंधन संस्थान, कलकत्ता (IIM Calcutta) के प्लेसमेंट से जुड़ा है. उन्होंने बताया, कि एक अफ्रीकी कंपनी ने 80 लाख रुपये सालाना (LPA) का पैकेज ऑफर किया था, लेकिन इसमें एक बेहद अनोखा हिस्सा शामिल था-‘किडनैपिंग इंश्योरेंस'.
पैकेज में क्या था खास?
कुशल लोढ़ा ने उद्यमी अमन धत्तरवाल के साथ बातचीत में बताया कि 80 लाख रुपये के पैकेज में 40 लाख फिक्स सैलरी थी. बाकी 40 लाख ‘किडनैपिंग इंश्योरेंस' के लिए थे. कंपनी का कहना था कि अगर कर्मचारी का अपहरण होता है, तो यह राशि फिरौती (ransom) के रूप में इस्तेमाल की जा सकती है.
क्यों दिया गया ऐसा ऑफर?
बताया गया कि यह कंपनी अफ्रीका बेस्ड थी, जहां कुछ इलाकों में किडनैपिंग की घटनाएं ज्यादा होती हैं. इसी जोखिम को देखते हुए कंपनी ने यह अनोखा प्रावधान रखा. हालांकि, कंपनी का नाम सार्वजनिक नहीं किया गया.
देखें Video:
सोशल मीडिया पर क्यों छिड़ी बहस?
यह वीडियो वायरल होते ही लोगों ने CTC (Cost to Company) और इन-हैंड सैलरी के फर्क पर चर्चा शुरू कर दी. कुशल लोढ़ा ने भी कहा, CTC और इन-हैंड सैलरी का फर्क कई बार भ्रम पैदा करता है. कुछ यूजर्स के मजेदार और हैरान करने वाले रिएक्शन आए. एक ने कहा- मेरे दोस्त को भी ऐसा ऑफर मिला था. दूसरे ने कहा- क्या कोई इस कंपनी में जॉइन भी करता है? तीसरे ने कहा- दोस्त के साथ किडनैप हो जाओ, पैसा मिल जाएगा!
IIM Calcutta की प्लेसमेंट खास क्यों?
भारतीय प्रबंधन संस्थान, कलकत्ता देश के टॉप मैनेजमेंट संस्थानों में से एक है. यहां हर साल 100% प्लेसमेंट देखने को मिलता है. यहां बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप, एक्सेंचर और गोल्डमैन सैक्स जैसी बड़ी कंपनियां भर्ती के लिए आती हैं.
(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)
यह भी पढ़ें: इतिहास का सबसे अनोखा खत! जब गांधी ने हिटलर से की थी युद्ध रोकने की अपील, 1939 का पत्र फिर हुआ वायरल
कैंसर से जंग जीतने के बाद पहली बार हवा महसूस कर खुशी से रो पड़ा बच्चा, Video देख भावुक हुए लोग
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं