विज्ञापन

नो लीव पॉलिसी, जीरो रिलोकेशन सपोर्ट... शख्स ने ठुकराया 72 लाख की नौकरी का ऑफर, इंटरनेट पर वायरल हुआ पोस्ट

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इन दिनों एक यूजर का पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें उसने बताया कि उसके दोस्त ने 72 लाख की नौकरी का ऑफर ठुकरा दिया. इसका कारण पैसा नहीं बल्कि 'नो लीव पॉलिसी' और 'जीरो रिलोकेशन सपोर्ट' जैसी शर्तें थीं.

नो लीव पॉलिसी, जीरो रिलोकेशन सपोर्ट... शख्स ने ठुकराया 72 लाख की नौकरी का ऑफर, इंटरनेट पर वायरल हुआ पोस्ट
72 लाख के जॉब ऑफर को ठुकराया
File Photo/Social Media

आज के दौर में जहां करोड़ों युवा एक अच्छी नौकरी और अच्छे पैकेज के लिए दिन-रात एक कर देते हैं, वहीं एक शख्स ने 72 लाख रुपये के पैकेज वाले जॉब ऑफर को ठुकरा कर सबको हैरान कर दिया है. चौंकाने वाली बात यह है कि इस फैसले की वजह पैसा नहीं, बल्कि कंपनी की 'नो लीव पॉलिसी' और 'जीरो रिलोकेशन सपोर्ट' जैसी कड़ी शर्तें रहीं. दरअसल, इन दिनों एक X पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें यूजर ने बताया कि उसके एक दोस्त ने 72 लाख की नौकरी का ऑफर ठुकरा दिया और उसे इस फैसले का कोई पछतावा भी नहीं है. इस पोस्ट ने लोगों के बीच एक बहस छेड़ दी है कि प्रोफेशनल्स के लिए क्या जरूरी है- मोटी सैलरी या फिर वर्क-लाइफ बैलेंस.

यह भी पढ़ें: स्विट्जरलैंड घूमकर लौटी महिला को लगा झटका, एक साल बाद आया 1.5 लाख का चालान, रह गई हैरान

इन कारणों से ठुकराया 72 लाख की नौकरी का ऑफर

पोस्ट में व्हाट्सऐप चैट का एक स्क्रीनशॉट भी दिखाया गया है जिसमें कैंडिडेट रिक्रूटर को अपना फैसला समझाते हुए नजर आ रहा है. उसने बताया कि नौकरी का कॉन्ट्रैक्ट पूरी तरह कंपनी के पक्ष में था. साथ ही उसने कई अहम बातों का जिक्र भी किया, जैसे बढ़ती महंगाई, रिलोकेशन में कोई मदद न मिलना, नो लीव पॉलिसी, और सैलरी में बढ़ोतरी भी उसकी मौजूदा सैलरी से सिर्फ करीब 25% ही ज्यादा थी. साथ ही मैसेज में ये भी लिखा है कि करियर की शुरुआत में यह ऑफर उसे काफी अच्छा लग सकता था. लेकिन अब इस दौर में वह ऐसी नौकरी चाहता है, जिसमें काम और पर्सनल लाइफ का बेहतर बैलेंस हो और जिसमें एंप्लॉय का भी ध्यान रखा जाए, न कि सिर्फ कंपनी के फायदे का.

वर्क-लाइफ बैलेंस के लिए छोड़ी इतनी बड़ी रकम

इस पोस्ट को @pandeyragini24 नाम के X हैंडल से शेयर किया गया है. पोस्ट के कैप्शन में लिखा है  'मेरे दोस्त ने 72 लाख सालाना (72 LPA) का ऑफर ठुकरा दिया. कारण- हफ्ते में 5 दिन सख्ती से ऑफिस से काम, नो लीव पॉलिसी, जीरो रिलोकेशन सपोर्ट. जो मुझे सबसे ज्यादा हैरान कर गया, वो ये कि उसे बिल्कुल भी नुकसान का एहसास नहीं हुआ. यह देखना दिलचस्प है कि ऐसे लोग भी होते हैं, जो वर्क-लाइफ बैलेंस के लिए इतनी बड़ी रकम छोड़ देते हैं. प्रायोरिटी बदल गई हैं भाई. अब पैसा ही सब कुछ नहीं रहा'

आप भी देखिए पोस्ट

पोस्ट पर लोगों की प्रतिक्रियाएं

यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई और कई कॉर्पोरेट प्रोफेशनल्स ने इस पोस्ट से खुद को जुड़ा हुआ महसूस किया. एक यूजर ने कहा कि बड़ी सैलरी के साथ अक्सर ऐसी उम्मीदें जुड़ी होती हैं जो बहुत ज्यादा  होती हैं. उसका कहना था कि कई बार एक कर्मचारी से उतना काम लिया जाता है, जितना सामान्य तौर पर कई लोगों से मिलकर कराया जाता है. कुछ अन्य लोगों ने यह भी कहा कि जब अच्छी सैलरी की कीमत फिजिकल और मेंटल हेल्थ खराब होना हो, तो पैसे की अहमियत कम हो जाती है. 

Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.

लेखक के बारे में
img
Gurutva Rajput
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
72 Lakh Job Offer Declined, Viral Post
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com