आज के दौर में अधिकतर कंपनी कम बजट में हायरिंग करने का सोचती हैं. लेकिन एक कंपनी ऐसी भी है जिसने एक उम्मीदवार को उसके मांगे गए पैकेज से ज्यादा सैलरी देने का फैसला किया. सोशल मीडिया पर 'IIT के 4 लौंडे' (IIT Ke 4 Launde) नाम के इंस्टाग्राम पेज का एक वीडिया काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में स्टार्टअप फाउंडर्स बता रहे हैं कि कैसे उन्होंने 35,000 रुपये की मांग करने वाले एक इंजीनियर को अपनी तरफ से बढ़ाकर 50,000 रुपये प्रति महीना सैलरी ऑफर की. वीडियो में आईआईटियन फाउंडर्स ने बताया कि उन्होंने कैंडिडेट की मांगी गई सैलरी से ज्यादा सैलरी देने का फैसला किया. उम्मीदवार पहले जिस जगह नौकरी करता था वहां पर उसे 30,000 हजार रुपये दिए जा रहे थे. उम्मीदवार ने उनकी कंपनी से 35 हजार सैलरी की मांग की थी.
इंटरव्यू देने आए उम्मीदवार ने एक छोटा सा हाइक (Hike) मांगते हुए कहा था कि उसकी सैलरी 35,000 हजार कर दी जाए. आईआईटियन फाउंडर्स ने बताया कि उन्होंने इंजीनियर की इस पोस्ट के लिए पहले से ही 50,000 का बजट तय कर रखा था. ऐसे में उन्होंने उम्मीदवार की कम मांग का फायदा उठाने की जगह पूरा बजट देने का फैसला किया. वहीं नौकरी लगने के कुछ दिन बाद उम्मीदवार ने उनसे ये पूछा कि आखिरी उसे ज़्यादा वेतन क्यों दिया जा रहा है. इसके जवाब में उन्होंने कहा, "हम ऐसा क्यों नहीं कर सकते?"
"गुणवत्ता को ज़्यादा अहमियत देते हैं"
कंपनी के एक और फाउंडर ने कहा, "लोगों को शायद इस बात का एहसास नहीं है, लेकिन यह व्यक्ति पिछले 3 सालों से हमारे साथ है; और अगर वह बीच में ही हमें छोड़कर चला गया होता, तो उसकी जगह किसी और को दोबारा हायर करने का खर्च हमारे लिए बहुत ज़्यादा होता. इसलिए, मेरा मानना है कि काम करने का हमारा तरीका ही यही है. हम हमेशा खर्च कम करने के बजाय गुणवत्ता को ज़्यादा अहमियत देते हैं."
इस वीडियो पर कई तरह के कमेंट आ रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “ड्रीम रिक्रूटर्स”. वहीं एक ने लिखा “एक HR होने के नाते, मैं इसका पूरा सपोर्ट करता हूं. लेकिन मेरी कंपनी मुझे इस तरह काम करने नहीं देगी.” एक अन्यू यूजर ने लिखा, ऐसा बॉस सबको मिले.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं