Viral Cab Driver Note: सोशल मीडिया पर इन दिनों हैदराबाद के एक कैब ड्राइवर से जुड़ा पोस्ट जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने गाड़ी में बैठने वाले यात्रियों के लिए लिखित चेतावनी चस्पा जारी किया है. कैब ड्राइवर का अब यही नोट इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है. दरअसल, प्रेमी जोड़ों के कैब में रोमांस से परेशान होकर एक कैब ड्राइवर ने अपनी कैब में ही एक चेतावनी फॉर्म चिपका दिया, जिसमें साफ शब्दों में प्रेमी जोड़ों को दूरी बनाए रखने और रोमांस न करने की सलाह दी गई है.
वायरल हो रही है कैब ड्राइवर की चेतावनी
तेलंगाना के हैदराबाद शहर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक ड्राइवर ने अपनी कैब में विशेष अनुरोध वाला पोस्टर लगाया है. कैब ड्राइवर ने पोस्टर के जरिए प्रेमी जोड़ों को कैब के अंदर रोमांस नहीं करने की चेतावनी दी है. यह फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. कैब ड्राइवर ने पोस्टर पर लिखा है कि चुपचाप बैठें और दूरी बनाए रखें. यह कोई ओयो नहीं बल्कि एक कैब है. वायरल हो रहे इस नोट को देखकर समझा जा सकता है कि इसे खास तौर पर कपल्स को ध्यान में रखकर लिखा गया है. नोट में लिखा है, 'चेतावनी!! रोमांस न करें. यह कैब है, आपका प्राइवेट प्लेस या फिर OYO नहीं... इसलिए कृपया दूरी बनाए रखें और खामोश रहें.' वायरल हो रहे इस मैसेज ने जहां लोगों का हंसा-हंसाकर बुरा हाल कर दिया है, वहीं दूसरी तरफ कुछ यूजर्स को गुस्सा भी दिला दिया है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
यहां देखें पोस्ट
🚖 ⚠️ 😂
— Hi Hyderabad (@HiHyderabad) October 20, 2024
📸: @venkatesh_2204 #Hyderabad pic.twitter.com/xwjel4VQiI
चेतावनी फॉर्म का मजेदार कंटेंट
यह फॉर्म केवल चेतावनी नहीं, बल्कि एक तरह से कैब ड्राइवर का मजाकिया अंदाज भी है. ड्राइवर ने इसे इस अंदाज में प्रस्तुत किया है कि लोग इसे गंभीरता से न लें, बल्कि हंसी में लें. यह फॉर्म सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है और यूजर्स इस पर मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. इस मजेदार किस्से ने न केवल लोगों को हंसाया है, बल्कि इसे लेकर चर्चाएं भी छिड़ गई हैं. कुछ लोग इसे एक बेहतरीन पहल मानते हैं, जबकि अन्य इसे एक मजाक के तौर पर देखते हैं. एक्स पर इस पोस्ट को @HiHyderabad नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. पोस्ट देख चुके एक यूजर ने लिखा, लगता है भाई सिंगल रह गया, इसलिए ऐसी चेतावनी दे रहा है. दूसरे यूजर ने लिखा, यह तो ओयो का फ्री में प्रमोशन कर रहा है.
ये भी देखें:- सिर पर पानी भरा मटका रखकर किया बवाल डांस
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं