विज्ञापन
This Article is From Nov 19, 2021

इंदौर के ईमानदार ऑटो रिक्शा चालक ने सोने के जेवरात वाला बैग उसके मालिक को लौटाया

इंदौर के एक ऑटो रिक्शा चालक ने सोने के जेवरात वाला बैग उसके मालिक को लौटाकर ईमानदारी की मिसाल पेश की है. पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि मुंबई से बस से बृहस्पतिवार को इंदौर आए.

इंदौर के ईमानदार ऑटो रिक्शा चालक ने सोने के जेवरात वाला बैग उसके मालिक को लौटाया

इंदौर के एक ऑटो रिक्शा चालक ने सोने के जेवरात वाला बैग उसके मालिक को लौटाकर ईमानदारी की मिसाल पेश की है.
पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि मुंबई से बस से बृहस्पतिवार को इंदौर आए रोहित विश्वकर्मा तीन इमली चौराहा पर मोहम्मद सलीम के ऑटो रिक्शा में सवार हुए और वह अपना बैग इस तिपहिया वाहन में भूल गए.


उन्होंने बताया कि विश्वकर्मा के इस बैग में सोने के जेवरात के साथ अहम दस्तावेज और दवाइयां थीं, इसलिए वह दिन भर इस सामान को शहर के अलग-अलग स्थानों पर ढूंढते रहे, लेकिन उन्हें इसका पता नहीं चल सका. पुलिस अधिकारी ने बताया कि ऑटो रिक्शा चालक मोहम्मद सलीम काम के बाद बृहस्पतिवार रात अपने घर लौटे, तो उन्हें अपने वाहन में विश्वकर्मा का बैग मिला जिसे उन्होंने आजाद नगर के क्षेत्रीय थाने में जमा करा दिया.


सलीम ने कहा, ‘‘मैंने बैग खोलकर तक नहीं देखा और सीधे पुलिस थाने जाकर इसे जमा करा दिया. चूंकि बृहस्पतिवार को मैंने कई सवारियों को उनकी मंजिल तक छोड़ा था। इसलिए मुझे याद नहीं आ रहा था कि यह बैग किस व्यक्ति का है.''
50 वर्षीय ऑटो रिक्शा चालक ने कहा, ‘‘मैं बहुत खुश हूं कि आखिरकार बैग उसके मालिक के पास पहुंच गया है. अल्लाह मुझे ईमानदारी की राह पर चलाता रहे.''

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indore, News, Indian Air Force, Viral, Trending
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com