विज्ञापन

यूपी में कैबिनेट मंत्री नंदी के डिजिटल दस्तावेज गायब, दो पूर्व कर्मचारियों पर चोरी और फर्जीवाड़े का केस दर्ज

कोतवाली थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है. अधिकारियों के अनुसार सभी आरोपों की गहन जांच की जाएगी

यूपी में कैबिनेट मंत्री नंदी के डिजिटल दस्तावेज गायब, दो पूर्व कर्मचारियों पर चोरी और फर्जीवाड़े का केस दर्ज
यूपी मंत्री नंदी की सोशल मीडिया टीम पर बड़ा आरोप लगा है.

उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता (नंदी) के कंप्यूटर से कथित रूप से डेटा और महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी किए जाने का मामला सामने आया है. इस संबंध में प्रयागराज के कोतवाली थाने में मंत्री के दो पूर्व कर्मचारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. शिकायत मंत्री के मीडिया सलाहकार दिव्यांशु शेखर सिंह की ओर से दी गई थी.

सोशल मीडिया टीम से जुड़े थे दोनों आरोपी

पुलिस के अनुसार एफआईआर में गौरव मिश्रा निवासी कानपुर और दुर्गेश कुमार सिंह निवासी प्रयागराज को नामजद किया गया है. आरोप है कि गौरव मिश्रा मंत्री की सोशल मीडिया टीम में वीडियो एडिटर और ग्राफिक्स डिजाइनर के रूप में कार्यरत था. उसके पास मंत्री के डिजिटल डेटा, फोटो, हार्ड डिस्क और यूट्यूब अकाउंट तक पहुंच थी.

डेटा और दस्तावेज चुराने का आरोप

तहरीर में आरोप लगाया गया है कि गौरव मिश्रा ने पूर्व में टीम से निकाले जा चुके कर्मचारी दुर्गेश सिंह के साथ मिलकर सुनियोजित तरीके से डिजिटल संसाधनों का दुरुपयोग किया. दोनों पर आरोप है कि उन्होंने कंप्यूटर से डेटा और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज अपने कब्जे में ले लिए और उनका गलत इस्तेमाल करने की कोशिश की.

सरकारी लेटर पैड की कूटरचना का भी आरोप

एफआईआर में यह भी कहा गया है कि दोनों आरोपियों ने मंत्री के सरकारी लेटर पैड की कथित रूप से कूटरचना की है. इस आरोप के बाद मामला और गंभीर हो गया है. पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के साथ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है.

यह भी पढ़ें- 

अनंत सिंह को JDU ने पार्टी से निकाला, पत्नी नीलम देवी भी बाहर; खतरे में विधायकी

'यूपी में सबसे बड़े घुसपैठिया उत्तराखंड के', बयान पर घिरे अखिलेश यादव, धामी ने याद दिलाया इतिहास

दुनिया भर में कश्मीर मुद्दा उठाकर हमारी हिफाजत कर रहा पाकिस्तान, फारूक अब्दुल्ला के विवादित बोल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nand Gopal Gupta Nandi, UP News, Prayagraj
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com