विज्ञापन

ओडिशा का बाबेइजोड़ा गांव बना मिसाल, हर्ष गोयनका बोले- ऐसा हर जगह क्यों नहीं हो सकता?

हर्ष गोयनका ने ओडिशा के बाबेइजोड़ा गांव की स्वच्छता की तारीफ की. X पर वीडियो शेयर कर बताया कि गांव पिछले 15 साल से कचरा और प्लास्टिक मुक्त है.

ओडिशा का बाबेइजोड़ा गांव बना मिसाल, हर्ष गोयनका बोले- ऐसा हर जगह क्यों नहीं हो सकता?
ओडिशा का बाबेइजोड़ा गांव बना मिसाल, Harsh Goenka बोले- ऐसा हर गांव और शहर में क्यों नहीं हो सकता?
X/@hvgoenka

Babeijoda Village Odisha: ओडिशा के बाबेइजोडा गांव ने साफ-सफाई के मामले में मिसाल कायम की है. इस गांव के साफ-सफाई की काफी तारीफ हो रही है. गांव 15 साल से कचरा मुक्त और प्लास्टिक मुक्त बना हुआ है. अब तो उद्योगपति हर्ष गोयनका (Harsh Goenka) ने भी इस गांव की तारीफ कर दी. साथ ही उन्होंने देश के अन्य गांव और शहरों में इसी तरह के मिशन अपनाने की अपील की है. बाबेइजोडा गांव की तारीफ में की गई हर्ष गोयनका की पोस्ट पर काफी लोगों ने प्रतिक्रियाएं दी हैं. 

मयूरभंज जिले में है ये गांव

दरअसल, हर्ष गोयनका (Harsh Goenka) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बाबेइजोडा गांव (Babeijoda Village) का वीडियो शेयर किया है. यह ओडिशा के मयूरभंज जिले के बिसोई ब्लॉक में स्थित छोटा सा आदिवासी गांव हैं. बाबेइजोडा गांव की साफ-सफाई की तारीफ करते हुए हर्ष गोयनका ने सवाल उठाया कि क्या ऐसे ही मिशन दूसरे गांवों और शहरों में नहीं अपनाए जा सकते हैं.

उन्होंने अपनी एक्स पोस्ट में लिखा, "मज़बूत कम्युनिटी भावना की वजह से ओडिशा का बाबेइजोडा गांव पिछले 15 सालों से साफ़-सुथरा, कचरा-मुक्त और प्लास्टिक-मुक्त बना हुआ है. क्यों न हम इसे हर गांव और हर शहर में एक मिशन के तौर पर अपनाएं?"

एकदम साफ दिख रहीं गांव की सड़कें

वीडियो में बाबेइजोडा (Babeijoda Village) की सड़कें एकदम साफ दिख रही हैं. साथ ही लोगों के घर भी चमकीले रंगों से रंगे हुए हैं. हर्ष गोयनका के द्वारा शेयर किए गए वीडियो में कही पर भी रास्ते में कचरा नहीं नजर आ रहा है. जब हर्ष गोयनका ने इस गांव की तरह अन्य गांव और शहरों में मिशन चलाने को लेकर सवाल किया तो लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दीं. कुछ लोग तो हर्ष गोयनका के सुझाव से सहमत दिखे तो कुछ ने इस तरह के मिशन चलाने के लिए आने वाली चुनौतियों की ओर इशारा किया. 

लोगों की आई अलग-अलग प्रतिक्रियाएं

एक यूजर ने तो सवाल उठाते हुए लिखा, "पेड़ कहां है? क्या कूड़ा-रहित जीवन जीने का यही तरीका है. वीडियो में तो मुझे काफी गर्मी महसूस हो रही है. मुझे लगता है कि यह गांव का आदर्श मॉडल नहीं है. अगर किसी को सच में ऐसा करना है तो मिजोरम आ जाइए. वहां के गांव सचमुच साफ-सुथरे हैं. क्यों? क्योंकि लोग जिम्मेदारी लेते हैं.

वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा कि मुझे लगता है कि बड़े शहरों में व्यापक सोच की कमी है. हम संकीर्ण मानसिकता वाले हो जाते हैं, इसलिए इधर-उधर कूड़ा फेंकते हैं और अपने समुदाय की परवाह नहीं करते. मेरा मानना ​​है कि हम सभी को इस गांव से सीख लेनी चाहिए और बेहतरी के लिए प्रयास करना चाहिए.

यह भी पढे़ं-

Navy की नौकरी, आलीशन घर छोड़ पानी पर रहने चला गया परिवार, बोला- मैंने सबकुछ बेच दिया

यूक्रेन से बिहार के गया पहुंची महिला, बोली- भारत का शुक्रिया, पूर्वजों के लिए प्रार्थना का मौका मिला

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral News, Viral Video, Cleanest Village In India, Cleanest Village, Harsh Goenka
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com