विज्ञापन

'लंदन की लाली' को याद आ रही वेस्ट यूपी की विलेज लाइफ, बोलीं- 'बागपत के बावली गांव में रहना मेरा सौभाग्य था'

करीब 5 महीने पहले रिलीज हुए पंजाबी सॉन्ग 'सोहनी नी' में नजर आने वाली ब्रिटिश मॉडल 'लंदन की लाली' ब्रिटेन पहुंचने के बाद भी वेस्ट यूपी की विलेज लाइफ को भूला नहीं पा रही हैं.

'लंदन की लाली' को याद आ रही वेस्ट यूपी की विलेज लाइफ, बोलीं- 'बागपत के बावली गांव में रहना मेरा सौभाग्य था'
'लंदन की लाली' करीब 6 दिन बागपत के बावली गांव में बिली नाम के यूट्यूबर के घर रुकी थीं.
Instagram@londonki_lali

Viral Video: ब्रिटिश कंटेंट क्रिएटर 'लंदन की लाली' भारत घूमने के बाद अपने देश वापस लौट गई हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, 'अब मैं वापस इंग्लैंड आ गई हूं और यहां बैठे-बैठे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बावली गांव की 450 से ज्यादा वीडियो फाइलें डाउनलोड कर रही हूं. अपने दोस्त बिली और उनके परिवार की बदौलत, इस अद्भुत और अनोखी जगह पर रहने का मौका मिलना मेरे लिए बहुत सौभाग्य की बात थी.'

'पनीर और सफेद मक्खन खाने का मन कर रहा'

'लंदन की लाली' ने आगे लिखा, 'मैं सच में बहुत किस्मत वाली हूं, जो मुझे इस लाइफ को इंजॉय करने का मौका मिला. अब लंदन आने के बाद मेरा फिर से वह स्वादिष्ट पनीर और सफेद मक्खन खाने का मन कर रहा है. मुझे चारपाई पर आराम करने का समय, 'जलेबी' नाम के कुत्ते के साथ प्यार-दुलार और गांव के जीवन का सादापन बहुत याद आ रहा है.'

जाने से पहले बावली गांव के खेतों में चलाया ट्रैक्टर

बताते चलें कि 'लंदन की लाली' ने बावली गांव छोड़ने से पहले गन्ने के खेतों में ट्रैक्टर चलाकर सुर्खियां बटोरी थीं. उनका यह वीडियो खूब वायरल हुआ था. इसके बाद वे पंजाब घूमने गई थीं, जहां उनका फोन चोरी हो गया था. इसके बाद उन्होंने कुछ वीडियो भी बनाए जिसमें उन्होंने बताया कि स्थानीय पुलिस और वहां के लोगों इस मुश्किल समय में उनकी किस तरह मदद की. इस घटना के बाद वो वापस अपने देश लौट गई थीं. अब अपने घर से ही उन्होंने ये पोसट की थी, जिस पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं.

यहां देखें पूरा वीडियो:-

'अगली बार भारत आओ तो मेरे घर रुकना'

इंस्टाग्राम पर 'लंदन की लाली' की लेटेस्ट पोस्ट पढ़ने के लोग अलग-अलग रिएक्शन्स दे रहे हैं. कुछ यूजर्स उन्हें अपने घर रुकने का न्योता दे रहे हैं, जबकि कुछ उनसे दोबारा बावली में ही रहने के लिए आने की गुजारिश कर रहे हैं.

एक यूजर ने लिखा, 'मैं आपको अपने घर आने के लिए स्पेशल इनवाइट कर रहा हूं. जब भी आपको समय मिले, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में स्थित मेरे घर जरूर आइएगा.'

दूसरे यूजर ने लिखा, 'जब कोई विदेशी आपके गांव आता है, तो बहुत अच्छा लगता है. आप फिर से बावली आइएगा. इस बार आपका स्वागत और ज्यादा धूमधाम से करेंगे.'

तीसरे यूजर ने लिखा, 'कभी हमारे राजस्थान भी आ जाओ, ये भी बहुत खूबसूरत है.'

चौथे यूजर ने लिखा, 'आपके दोबारा भारत आने का इंतजार रहेगा.'

यह भी पढ़ें:- Nvidia CEO के 'हनीट्रैप' कांड पर टेलीग्राम चीफ ने ली मौज, बोले- 'मेरे लिए किसी ने जासूस नहीं भेजी, ये नाइंसाफी'

यह भी पढ़ें:- GTA 6 खेलो, सालाना 1 करोड़ रुपये कमाओ; अमेरिका की Kalshi कंपनी ने निकाला 'ड्रीम जॉब' ऑफर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
London Ki Lali, British Woman In India, Viral Video, Baghpat, West UP Village Life
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com