विज्ञापन

ट्रैवल ब्लॉगर इस्ला मे ने हिमालय के गांव में की किसानों की मदद, बोलीं- 'यह एक्सपीरियंस जिंदगी भर याद रहेगा'

करीब 1 साल तक एशिया घूमने के बाद डिजिटल कंटेंट क्रिएटर इस्ला मे अपने देश वापस लौट गई हैं. 13 नवंबर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से परिवार को सरप्राइज करने का वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने इसकी पुष्टि की है.

ट्रैवल ब्लॉगर इस्ला मे ने हिमालय के गांव में की किसानों की मदद, बोलीं- 'यह एक्सपीरियंस जिंदगी भर याद रहेगा'
विदेशी महिला के साथ सफर कर रहे साथियों ने बच्चों के साथ वॉलीबॉल भी खेला.
Instagram@islaonislands

Viral Video: ऑस्ट्रेलिया घूमने के बाद भारत को एक्सप्लोर करने आईं ट्रैवल ब्लॉगर इस्ला मे, करीब 12 दिन बाद अपने देश वापस लौट गई हैं. जाने से पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो शेयर किए हैं, जिसमें उन्होंने अपनी इंडिया यात्रा को 10 से 10 नंबर दिए हैं. उनके मुताबिक, यह एक्सपीरियंस ऐसा था, जिसके लिए वो जीती हैं और इसे कभी नहीं भूलने वाली हैं. इस्ला ने कहा, 'घर का बना बेहतरीन खाना और लोकल होमस्टे के अनुभव से लेकर, बिजली कटने, जैगरमीस्टर और नॉर्थ इंडियन इंस्ट्रूमेंट सीखने तक सबकुछ एक नंबर था.'

1 नवंबर को दिल्ली से शुरू हुआ सफर

इस्ला की इंस्टाग्राम प्रोफाइल के मुताबिक, वे 1 नवंबर को भारत आई थीं. पहले दिन उन्होंने दिल्ली को एक्सप्लोर किया और वहां का स्ट्रीट फूड का स्वाद चखा. इसके बाद वो बस से हिमाचल प्रदेश के गांव की तरफ सफर करने निकल गईं. उन्हें शांगढ़ जाना था, जो हिमालय का गांव है और बहुत खूबसूरत है. अपनी पूरी जर्नी का एक्सपीरियंस उन्होंने कुल 11 वीडियो के जरिए बताया है, जिनमें से कुछ काफी वायरल हुए हैं. सबसे ज्यादा व्यूज उनकी पहली बस यात्रा और शांगढ़ में फसल काट रहे किसानों की मदद करने वाले वीडियो पर आए हैं, जो 5 और 10 नवंबर को शेयर किए गए हैं.

गाय देखने गए थे, किसानों की मदद करके लौटे

इस्ला ने कहा, 'मैं हिमालय के गांव घूमने के लिए जिस जीप में सफर कर रही थी, उसके ड्राइवर ने हम सभी को गाय दिखाने के लिए अपने घर इन्वाइट किया. वो हमें अपने गांव ले गया, जहां हमने फसल काटकर लौट रहीं महिलाओं की मदद की. यहां गांव में टॉयलेट घर से अलग बने हुए थे. पास में ही एक मैदान था जहां बच्चे वॉलीबॉल खेल रहे थे. ये एक ऐसा एक्सपीरियंस है, जो शायद की किसी पर्यटक को देखने को मिलता है. मुझे ये बहुत बढ़िया लगा. इसके बाद हम अपने होमस्टे लौट गए, जहां हमने खाना खाया और फिर नॉर्थ इंडियन इंस्ट्रूमेंट बजाने की कोशिश की.'

यहां देखें पूरा वीडियो:-

सोशल मीडिया पर लोगों ने दी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं

एक यूजर ने लिखा, 'भारतीयों की तरह जिएं. भारतीयों की तरह प्यार करें.'

दूसरे यूजर ने लिखा, 'असली सुंदरता केवल हिमालय क्षेत्र में ही मिलती है.'

तीसरे यूजर ने लिखा, 'हिमालय कभी भी किसी टूरिस्ट को निराश नहीं करता.'

चौथे यूजर ने लिखा, 'पहाड़ों में इंसानी जुड़ाव की यह खूबसूरत झलक है.'

यह भी पढ़ें | शाहरुख-काजोल के गाने पर झूमी जॉर्जिया की लड़की, किलर एक्सप्रेशंस देख आप भी कह उठेंगे 'वाह'

यह भी पढ़ें | 'लंदन की लाली' को याद आ रही वेस्ट यूपी की विलेज लाइफ, बोलीं- 'बागपत के बावली गांव में रहना मेरा सौभाग्य था'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India Travel, Himalayan Village, Viral Video, Himachal Pradesh, Travel Experience
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com