विज्ञापन
This Article is From Nov 29, 2018

खूबसूरत दिखने के लिए लड़की ने किया बालों के साथ कुछ ऐसा, दोगुना हो गया सिर का साइज़

डाई लगाने के कुछ ही देर में एस्टिल को सांस लेने में दिक्कत होने लगी और सिर में खुजली होने लगी. 

खूबसूरत दिखने के लिए लड़की ने किया बालों के साथ कुछ ऐसा, दोगुना हो गया सिर का साइज़
हेयर डाई से हुई ऐसी एलर्जी, दोगुना हो गया सिर का साइज़, एक गलती पड़ी भारी
नई दिल्ली: पेरिस की 19 साल की एस्टिल ने लोकल सुपरमार्केट से बालों में लगाने के लिए डाई खरीदी. डाई के पैकेट पर दिए गए स्टेप्स के मुताबिक ही एस्टिल ने डाई को घोला और सिर पर लगा लिया. डाई लगाने के कुछ ही देर में एस्टिल को सांस लेने में दिक्कत होने लगी और सिर में खुजली होने लगी. 

पाकिस्तान में पहली ट्रांसजेंडर महिला को मिला ड्राइविंग लाइसेंस, देखें तस्वीरें

अगली सुबह एस्टिल ने जब अपना सिर देखा तो वो पहले जैसा नहीं था बल्कि दोगुना हो चुका था. मापने पर पता चला कि एस्टिल का सिर 63 सेंटीमीटर का हो चुका है. सिर्फ सिर ही नहीं बल्कि एस्टिल की जीभ का आकार भी बढ़ने लगा था. वो डॉक्टर के पास दौड़ी, इंजेक्शन लगवाए. वहां, जाकर पता चला की डाई में मौजूद PPD केमिकल की वजह से ये रिएक्शन हुआ. डाई में मौजूद PPD (Paraphenylenediamin) नाम का केमिकल आमतौर पर बाकि ब्यूटी प्रोडक्ट्स में भी पाया जाता है. 
 
sr0801cg

वहीं, एस्टिल से सबसे बड़ी गलती ये हुई कि उसने पैच टेस्ट में दिए गए निर्देशों को फॉलो नहीं किया. पैच टेस्ट में 48 घंटे का समय लिखा हुआ था, कि डाई को ट्राई करने करने के बाद 48 घंटे पर चेक करें कि आपको कोई रिएक्शन ना हो. लेकिन एस्टिल ने सिर्फ 30 मिनट ही उस डाई को टेस्ट कर बालों पर लगा लिया. 

पैदा हुई पहली डिजाइनर बेबी! आपकी तमन्नाओं के मुताबिक खूबियों वाला बच्चा जन्म ले सकेगा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hair Dye, Allergic Reaction, Hair Dye Allergic Reaction
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com