कैंसर से लड़ाई जीतने के बाद कई लोगों के मन में यह सवाल आता है कि क्या अब बालों में डाई लगाना सुरक्षित है? यह सवाल इसलिए भी जरूरी है क्योंकि कीमोथेरेपी और रेडिएशन का असर सिर्फ कैंसर कोशिकाओं पर ही नहीं, बल्कि शरीर की उन स्वस्थ कोशिकाओं पर भी पड़ता है जो तेजी से बढ़ती हैं क्योंकि बालों की जड़ें भी तेजी से बढ़ने वाली कोशिकाओं से बनी होती हैं, इसलिए इलाज के दौरान या उसके बाद बाल झड़ने लगते हैं. यही कारण है कि नए बाल उगने के बाद उनकी देखभाल को लेकर ज्यादा सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है.
कैंसर के मरीज हेयर डाई लगा सकते हैं? | Can Cancer Patients Dye Their Hair?
कीमोथेरेपी के दौरान और उसके बाद कई महीनों तक स्कैल्प काफी संवेदनशील रहती है. ऐसे में किसी नॉर्मल हेयर डाई को बालों में लगाने से उसमें मौजूद तेज केमिकल स्कैल्प में जलन का कारण बन सकते हैं, एलर्जी की वजह बन सकते हैं. इतना ही नहीं ये बालों की जड़ें को कमजोर भी सकते हैं.
हेयर डाई में मौजूद किन चीजों से बचना चाहिए?
अगर आप कैंसर के इलाज के बाद हेयर डाई लगाने का सोच रहे हैं, तो कोई भी डाई लगाने से पहले इन बातों का जरूर ध्यान रखें,
- पैरा-फेनिलीन डायमाइन: इसे PPD भी कहा जाता है, जो गंभीर एलर्जी का कारण बन सकता है.
- अमोनिया: ये स्कैल्प को बहुत ज्यादा रूखा और संवेदनशील बना सकता है.
- हाइड्रोजन पेरॉक्साइड: नए उगे बालों को कमजोर कर सकता है.
- पैराबेन और फ्थेलेट्स: कई रिसर्च में इन्हें हार्मोनल बदलावों से जोड़ा गया है.
इलाज के कितने समय बाद हेयर डाई कर सकते हैं?
कीमोथेरेपी खत्म होने के कम से कम 6 महीने बाद ही परमानेंट हेयर डाई लगाने पर विचार करना चाहिए, इससे बालों और स्कैल्प को पर्याप्त समय मिल जाता है.
हेयर डाई करने से पहले किन बातों का ध्यान रखना होगा?
- इलाज खत्म होने के बाद कम से कम 6 महीने इंतजार करें.
- पहले अपने ऑन्कोलॉजिस्ट या डॉक्टर से सलाह लें.
- किसी भी प्रोडक्ट को इस्तेमाल करने से 48 घंटे पहले पैच टेस्ट जरूर करें.
- ऐसी हेयर कलरिंग तकनीक चुनें जिसमें डाई सीधे स्कैल्प को न छुए.
लेखक के बारे में : डॉ. सुनील कुमार देश के प्रतिष्ठित सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट हैं और AIIMS, नई दिल्ली में सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभाग में अतिरिक्त प्रोफेसर (Additional Professor) के रूप में कार्यरत हैं. वह फेफड़ों के कैंसर (Thoracic Cancers), हेपेटो-बिलियरी ट्यूमर और जटिल सार्कोमा के लिए वैस्कुलर रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी के विशेषज्ञ हैं.
इसे भी पढ़ें: Hair Fall से हैं परेशान? डॉक्टर ने बताया Chemical Shampoo का नेचुरल विकल्प
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं