विज्ञापन

नारियल के छिलके से बनाएं नेचुरल डाई, घर पर हेयर डाई बनाने का आसान तरीका

नारियल तेल के छिलके और कुछ घरेलू चीजों की मदद से आसानी से हेयर डाई बना सकते हैं. अगर आप सफेद बालों को नेचुरल तरीके से काला करना चाहते हैं, तो घर पर तैयार की गई नेचुरल हेयर डाई एक अच्छा ऑप्शन है.

नारियल के छिलके से बनाएं नेचुरल डाई, घर पर हेयर डाई बनाने का आसान तरीका
नारियल के छिलके से बनाएं नेचुरल डाई

आजकल कम उम्र में ही लोगों के बाल सफेद होने लगे हैं, जिसके चलते कई लोग बालों को काला करने के लिए बाजार में मिलने वाले हेयर डाई और केमिकल वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन इनका ज्यादा करने से बालों को और नुकसान हो सकता है. अगर आप सफेद बालों को नेचुरल तरीके से काला करना चाहते हैं, तो घर पर तैयार की गई नेचुरल हेयर डाई एक अच्छा ऑप्शन है. आप पर ही गोले के छिलकों से हेयर डाई बना सकते हैं. चलिए आपको बताते हैं घर पर नारियल के छिलके से नेचुरल डाई कैसे बनाएं.

नारियल के छिलके से बनाएं नेचुरल डाई

यूट्यूब पर @Maayehkaisekarun नाम के चैनल पर पूनम देवनानी ने एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने बताया कि नारियल तेल के छिलके और कुछ घरेलू चीजों की मदद से आसानी से हेयर डाई बना सकते हैं. घर पर डाई बनाने के लिए एक पुरानी लोहे की कड़ाही या बर्तन लें, उसमें नारियल के सूखे छिलके डालें, धीमी आंच पर उन्हें पूरी तरह जलने दें, जब छिलके पूरी तरह राख बन जाएं, तो गैस बंद कर दें और फिर ठंडा होने के बाद राख को बारीक छान लें. इससे आपको एक बारीक काला पाउडर मिल जाएगा, जिसे नेचुरल हेयर डाई के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है.

मेहंदी के साथ करें इस्तेमाल

अगर, आप नियमित रूप से बालों में मेहंदी लगाते हैं, तो उसमें इस काले पाउडर का एक चम्मच मिला सकते हैं. ऐसा करने से बालों का रंग अधिक गहरा दिखाई देगा और सफेद बाल कम नजर आएंगे. इसके अलावा आप इसमें थोड़ा एलोवेरा जेल लें, उसमें थोड़ा-सा काला पाउडर मिलाएं, ब्रश की मदद से सफेद बालों पर लगाएं. ये तरीका अस्थायी रूप से सफेद बालों को छिपाने में मदद कर सकता है.

तेल में मिलाकर लगाएं

इस पाउडर को नारियल तेल या अपने पसंदीदा हेयर ऑयल में भी मिलाया जा सकता है. 2 से 3 चम्मच तेल लें, उसमें तैयार किया गया पाउडर मिलाएं, इसमें विटामिन E कैप्सूल भी मिला सकते हैं. पेस्ट को बालों और स्कैल्प पर लगाकर 3 से 4 घंटे छोड़ दें. इसके बाद हल्के शैंपू से बाल धो लें. इससे बालों को काला कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें:- क्या मनी प्लांट हमेशा के लिए पानी में उग सकते हैं? जानिए मनी प्लांट लगाने के आसान टिप्स और ट्रिक्स

यह भी पढ़ें:- पौधों में प्याज के छिलके कैसे डालने चाहिए? प्याज के छिलकों से बनाएं 3 तरह की शक्तिशाली खाद

यह भी पढ़ें:- बगल का कालापन कैसे दूर करें? अंडरआर्म्स की गंदगी और टैनिंग हटाने का आसान तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hair Dye, Grey Hair
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com