Crime News: गुजरात के एक शख्स को वॉट्सऐप पर भेजी गई वेडिंग इनविटेशन APK फाइल डाउनलोड करना भारी पड़ गया. फाइल डाउनलोड करते ही उसका मोबाइल फोन हैक हो गया और साइबर ठगों ने उसके बैंक खाते से 10.02 लाख रुपये उड़ा लिए.
यूपी के बिजनौर से गिरफ्तारी
इस मामले में पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बिजनौर निवासी 28 वर्षीय देवेंद्र मलिक को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने साइबर अपराधियों को अपना बैंक खाता इस्तेमाल करने दिया और ठगी की रकम निकालकर उन्हें पहुंचाने में मदद की.
'20 परसेंट कमीशन मिलता था'
सूरत सिटी पुलिस की साइबर क्राइम बांच ने आईएएनएस को जानकारी देते हुए कहा, 'देवेंद्र मलिक कथित रूप से कमीशन के बदले अपना बैंक खाता साइबर अपराधिकयों को इस्तेमाल करने देता था. जैसे ही कोई रकम उसके खाते में जमा होती, वो अपना 20 प्रतिशत कट रख लेता और बाकी की 80 प्रतिशत रकम साइबर ठगों को निकालकर दे देता.'
'9वीं तक पढ़ा, नौकरी करता है'
शुरुआत जांच में सामने आया है कि आरोपी 9वीं क्लास तक पढ़ा है और नौकरी करता है. फिलहाल उसके खिलाफ बीएनएस की कई धाराओं और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.
'APK फाइल डाउनलोड करने से बचें'
पुलिस ने लोगों को चेतावनी दी है कि वॉट्सऐप या अन्य प्लेटफॉर्म पर मिलने वाली APK फाइल को बिना जांच डाउनलोड न करें. खासकर शादी के कार्ड, आरटीओ चालान, बैंक की तरफ से आने वाले मैसेज, सरकारी योजनाओं के मैसेज आदि की फाइलों को सावधानी पूर्वक खोलें. अगर फिर भी आपके साथ धोखाधड़ी हो जाती है तो तुरंत 1930 पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं.
यह भी पढ़ें:- अनंत सिंह की बेटी की शादी में हुई घुड़दौड़ का फाइनल अभी बाकी, इन 6 घोड़े मालिकों में से किसी एक को मिलेगी THAR
यह भी पढ़ें:- मुंबई की नौकरी छोड़कर हिमाचल के गांव में शिफ्ट हो गई महिला, बोलीं- 'कभी-कभी लगता है मैंने गलती कर दी'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं