विज्ञापन

WhatsApp Web यूजर्स सावधान! एक गलती से कोई और पढ़ सकता है आपके मैसेज, सरकार ने जारी की चेतावनी

भारतीय साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर ने WhatsApp Web इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए अहम साइबर सुरक्षा चेतावनी जारी की है. एजेंसी के मुताबिक किसी कंप्यूटर पर WhatsApp Web लॉगिन करने के बाद ठीक से लॉगआउट नहीं करना खतरनाक हो सकता है.

WhatsApp Web यूजर्स सावधान! एक गलती से कोई और पढ़ सकता है आपके मैसेज, सरकार ने जारी की चेतावनी
WhatsApp Web यूजर्स अलर्ट
IANS

व्हाट्सऐप वेब इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए साइबर सुरक्षा से जुड़ी अहम चेतावनी जारी की गई है. भारतीय साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (I4C) की नेशनल साइबरक्राइम थ्रेट एनालिटिक्स यूनिट (NCTAU) ने पाया है कि कुछ परिस्थितियों में पहले से लॉगिन व्हाट्सऐप वेब सेशन का गलत इस्तेमाल कर किसी व्यक्ति के व्हाट्सऐप अकाउंट तक अनऑथराइज पहुंच बनाई जा सकती है.

इसका मतलब है कि अगर आपने किसी कंप्यूटर पर WhatsApp Web लॉगिन किया है और बाद में उसे सही तरीके से लॉगआउट नहीं किया, तो दूसरा व्यक्ति आपके अकाउंट का गलत इस्तेमाल कर सकता है.

क्या हो सकता है नुकसान?

I4C के अनुसार, ऐसी स्थिति में साइबर अपराधी निजी मैसेज पढ़ सकते हैं और दूसरों को कर भी सकते हैं. इसके अलावा आपके भरोसे का फायदा उठाकर साइबर ठगी को अंजाम दिया जा सकता है.जालसाज फिशिंग लिंक भेजकर लोगों को जाल में फंसा सकते हैं. सोशल इंजीनियरिंग के जरिए पैसों की मांग कर सकते हैं.

ऑफिस कंप्यूटर पर ज्यादा खतरा

एडवाइजरी में कहा गया है कि ऑफिस कंप्यूटर, शेयरिंग सिस्टम, पब्लिक कंप्यूटर और ऐसे डिवाइस जहां कई लोगों की पहुंच हो, वहां WhatsApp Web इस्तेमाल करते समय खास सावधानी बरतनी चाहिए.

I4C ने सलाह दी है कि सरकारी दस्तावेज, वित्तीय जानकारी, गोपनीय फाइलें और संवेदनशील ऑफिस जानकारी जैसी चीजें WhatsApp Web के जरिए साझा करने से बचना चाहिए.

सिर्फ टैब बंद करना काफी नहीं

साइबर एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि केवल ब्राउजर टैब या विंडो बंद कर देना लॉगआउट नहीं माना जाना चाहि. WhatsApp Web इस्तेमाल करने के बाद हमेशा मैन्युअली लॉगआउट करें. 'Linked Devices' सेक्शन में जाकर एक्टिव सेशन चेक करें. जरूरत न होने पर सभी पुराने सेशन हटा दें.

Incognito Mode भी पूरी सुरक्षा नहीं

अगर किसी वजह से WhatsApp Web का इस्तेमाल करना जरूरी हो, तो Incognito या Private Browsing Mode का उपयोग किया जा सकता है. हालांकि I4C ने साफ कहा है कि Incognito Mode केवल अतिरिक्त सुरक्षा देता है, यह पूरी तरह सुरक्षित विकल्प नहीं है.

साइबर कैफे और अनजान सिस्टम से रहें दूर

एडवाइजरी में लोगों को सलाह दी गई है कि साइबर कैफे, होटल बिजनेस सेंटर, पब्लिक कियोस्क और किसी दूसरे व्यक्ति के कंप्यूटर पर WhatsApp Web लॉगिन करने से बचें.

यह भी पढ़ें | मोबाइल एप्लिकेशन के जरिए लोगों को लगाते थे लाखों की चपत, पुलिस ने गिरोह के 22 लोगों किया गिरफ्तार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cyber Crime, WhatsApp, Whatsapp Web, WhatsApp Web Beta, WhatsApp Web Chat Themes
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com