Green Frog Found in Salad Bag: ऑस्ट्रेलिया में कुछ दोस्तों के साथ जो हुआ, उसने इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है. किचन में सलाद का पैकेट खुला और अंदर से निकले 'ग्रेग' नाम के एक जिंदा मेंढक ने फ्लैटमेट्स के होश उड़ा दिए. दरअसल, हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के सुपरमार्केट से खरीदा गया सलाद का पैकेट एक अनचाहे सरप्राइज के साथ घर पहुंचा. अंदर बैठे मेंढक की मासूम और चौंकाने वाली मौजूदगी ने लोगों को हंसाने के साथ-साथ खाने की क्वालिटी पर सोचने को मजबूर कर दिया है.
ये भी पढ़ें:-कमोड में छिपा बैठा था सांप, फ्लश दबाते ही फुंफकार मारने लगा किंग कोबरा, देखें रोंगटे खड़े करने वाला VIDEO
सलाद के पैकेट में मेंढक (frog in Salad Bag)
ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले कुछ दोस्तों के साथ जो हुआ, वह किसी हॉरर-कॉमेडी फिल्म जैसा लगता है. हुआ ये कि घर के लिए जब ग्रोसरी आई, तो एक पैकेट सलाद में हरी-भरी पत्तियां तो थीं, लेकिन उनके साथ एक अनचाहा 'मेहमान' भी फ्री में आ गया. पैकेट खोलते ही उन्हें एक जिंदा मेंढक दिखा, जो बड़े आराम से सलाद के पत्तों के बीच ठाठ से बैठा था, जिसे देखकर पहले तो सब दंग रह गए, फिर खूब हंसे भी.
मेंढक का नाम रखा 'ग्रेग' (Lettuce packet mein nikla mendhak)
ये छोटा सा ग्रीन ट्री फ्रॉग काफी चतुर निकला. इसे पता था कि कहां छिपना है. इसका रंग एकदम सलाद की पत्तियों जैसा था, तो इसे पहचानना नामुमकिन था. घर के लोगों ने इसे 'ग्रेग' नाम दिया और पूरे प्यार से प्लास्टिक के उस पैकेट से आजाद किया. उन लोगों का कहना है कि, वे बांध के पास रहते हैं, तो उन्होंने उसे वहीं पानी के पास छोड़ दिया, जहां वो अब मजे से रह रहा है.
ये भी पढ़ें:-बरमूडा ट्रायंगल के 20 किमी नीचे वैज्ञानिकों को मिला कुछ ऐसा, देख वैज्ञानिक भी रह गए हैरान!
ये वाकया सुपरमार्केट की क्वालिटी और हाइजीन पर बड़े सवाल खड़े करता है. हालांकि, सुपरमार्केट ने इसे 'असामान्य घटना' बताया है, लेकिन ग्राहकों के लिए ये सबक है कि सब्जी खरीदने के बाद उसे अच्छे से धोना और चेक करना कितना जरूरी है. खैर, ग्रेग तो बच गया, पर सोचिए अगर किसी ने सीधे सलाद बाउल में डाल दिया होता, तो क्या होता. इस खबर से हंसी भी आती है और एक सीख भी मिलती है कि, खाने-पीने की चीजों को लेकर थोड़ी सावधानी जरूरी है.
(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं