Goa Homestay House Video: घर में रिश्तेदार और मेहमानों के आने पर अमूमन लोग अंदर ही अंदर परेशान हो जाते हैं, लेकिन चेहरे से नहीं दिखते हैं. घर आए रिश्तेदार और मेहमानों की खातिरदारी में लोगों की जेब ढीली हो जाती है. इसलिए कई लोग ऐसे भी होते हैं, जो ना तो किसी के यहां जाते हैं और ना ही किसी को आने का मौका देते हैं. अब सोशल मीडिया पर गोवा के होमस्टे मालिक ने अपने खूबसूरत घर की डरावनी तस्वीर शेयर की है. दरअसल, होमस्टे के इस मालिक ने एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में इसने दिखाया है कि उसका घर किराएदारों को देने से पहले कैसा था और बाद में कैसा हो गया.
एक रात में हो गई घर की ऐसी हालत (Goa Homestay House Video)
होमस्टे के मालिक ने गोल्ड पर्च नामक इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर किया है. इसके कैप्शन में लिखा है, 'बस एक रात के लिए पेइंग गेस्ट को घर इस्तेमाल के लिए दिया था और देखो क्या हाल कर दिया'. आप वीडियो में देखेंगे कि कैसे किचन, बेडरूम और लिविंग रूम का एक रात में बुरा हाल कर दिया है. किचन के स्लेप और सिंक में गंदे बर्तनों का ढेर लगा दिया है और बेडरूम में कपड़े इधर-उधर पड़े है और साथ ही इस खूबसूरत घर के पर्दों को भी गंदा कर डाला है.
वहीं, इस घर के मालिक ने लिखा है, 'दो साल से घर रेंट पर दे रहे हैं और अब इन दो सालों में पहली बार इस तरह की परेशानी सामने आई है, जब आप मेहनत करें और दूसरा इस पर पानी फेर दे, लेकिन कोई नहीं हम इसे और बेहतर करेंगे, हम यह नहीं कहते कि घर में कुछ भी टच मत करो, लेकिन ऐसे भी तो मत करो, एयरबीएनबी चलाना कोई आसान काम नहीं है'. अब इस वायरल वीडियो पर लोगों का क्या कहना है आइए पढ़ें.
देखें Video:
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
लोगों का क्या कहना है? (Goa homestay Video Viral)
इस वीडियो में कई यूजर्स होमस्टे मालिक को सपोर्ट कर रहे हैं और यहां ठहरकर गए गेस्ट पर गुस्सा हो रहे हैं. वहीं, कुछ ऐसे भी हैं, जो यह कह रहे हैं कि होमस्टे के मालिक की जिम्मेदारी ही होती है घर को साफ करने की और इसका शुल्क भी रेंट में शामिल होता है. वहीं, एक ने लिखा है, 'आप सर्विस नहीं दे सकते है तो मत चलाओ यह एयरबीएनबी, बेच दो अपनी यह प्रॉपर्टी. अब होमस्टे के इस मालिक को कुछ सपोर्ट कर रहे हैं तो कुछ इसे सर्विस का हिस्सा बता रहे हैं.
ये Video भी देखें:
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं