रील के इस जमाने में सोशल मीडिय पर छाने के लिए लोग कहीं भी कुछ भी करने को तैयार रहते हैं. कभी कोई चलती मेट्रो में जबरदस्त डांस करते हुए ठुमके लगा रहा है, तो कभी कोई बीच बाजार में अजीबोगरीब तरीके से थिरकते हुए पब्लिक का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है. ऐसे ही वीडियो से इन दिनों सोशल मीडिया भरा पड़ा है. हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की कभी चलती ट्रेन में भोजपुरी गाने पर ठुमके लगा रही है, तो कभी रेलवे स्टेशन पर टशन दिखाते हुए पब्लिक के बीच बलखाती नजर आ रही हैं. वीडियो में पीछे के लोगों का फेस रिएक्शन देखकर आपकी भी हंसी छूट जाएगी.
यहां देखें वीडियो
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
रेलवे स्टेशन पर लड़की ने जबरदस्त डांस
वायरल रहा यह वीडियो एक रेलवे स्टेशन का है, जहां एक लड़की कभी लोगों से खचाखच भरी चलती ट्रेन के अंदर भोजपुरी गाने पर ठुमक लगा रही हैं, तो कभी रेलवे स्टेशन पहर अपने जबरदस्त डांस से लोगों का ध्यान खींच रही है. यही वजह है कि, यह वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है. कोई इस वीडियो को देखने के बाद लड़की के डांस की तारीफ कर रहा है, तो कोई वीडियो परव फनी कमेंट करते ही मौज ले रहा है. वीडियो में पीछे दिख रहे लोगों के रिएक्शन वाकई देखने लायक हैं.
चलती ट्रेन में अचानक से लड़की करने लगी डांस
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को _sahelirudra_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे खूब देखा और पसंद किया जा रहा है. वहीं कुछ लोग ऐसे भी जो वीडियो पर फनी कमेंट्स भी कर रहे हैं. दोनों ही वीडियो में एक लड़की ब्लू जींस और टॉप में नजर आ रही है, जिसे देखकर समझा जा सकता है कि, यह वीडियो एक ही दिन शूट किया गया है, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं