Monkey Attack Video: सोशल मीडिया पर बंदरों के बहुत मजेदार और क्यूट वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं. वैसे तो बंदर काफी समझदार जानवर होते हैं, लेकिन जब कोई उन्हें परेशान करता है या फिर जानबूझकर उनके साथ छेड़छाड़ करता है, तो गुस्से में वो कुछ ऐसा कर देते हैं, जिससे आपका नुकसान हो सकता है या फिर आपको चोट भी आ सकती है. ऐसे में अक्सर बंदर सामने वाले पर अटैक कर देते हैं. अब ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक बंदर ने गुस्से में जो किया वो देख आप डर जाएंगे. सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है और लोगों को इससे सबक भी मिल रहा है.
वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बंदर पिंजरे में बंद है और उसके अंदर ही वो लटका हुआ है. पिंजरे के बाहर एक बच्ची मौजूद है जो एक हाथ से बंदर का वीडियो बना रही है और दूसरे हाथ से उसे मार-मारकर छेड़ रही है. बच्ची की इस हरकत से बंदर भड़क जाता है और अचानक पूरी ताकत लगाकर वो बच्ची के बाल खींचने लगता है. बंदर बच्ची के बालों को लगातार पकड़कर खींचता रहता है. बच्ची अपने बालों को छुड़ाने की कोशिश करती रहती है फिर भी बंदर नहीं छोड़ता. इस बीच वहां मौजूद और भी लोग बंदर से बच्ची के बाल छुड़ाने की कोशिश करते हैं फिर भी बंदर नहीं मानता.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
देखें Video:
ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. साथ ही लोगों को ये सबक दे रहा है कि जानवरों के साथ किसी भी तरह की ज़ोर जबरदस्ती या फिर छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए. क्योंकि जानवर कब भड़क जाए और आप पर हमला कर दे इसका अंदाज़ा आप नहीं लगा सकते हैं. वीडियो को इंस्टाग्राम पर najarsingh_1322 नाम के यूजर ने शेयर किया है. इस वीडियो को अबतक 7 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं. वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है- देख लिया आपने लापरवाही का नतीजा. इस वीडियो के बारे में आप क्या कहना चाहेंगे? कमेंट करके बताइए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं