विज्ञापन

मम्मी, मैं पास हो गई… 10वीं पास करते ही फोन पर फूट-फूटकर रो पड़ी लड़की, गरीबी पर जीत की कहानी दिल छू लेगी!

दिल्ली की एक छात्रा का भावुक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह 10वीं बोर्ड परीक्षा पास करने के बाद अपनी मां को फोन कर 'मम्मी, मैं पास हो गई' कहती है और खुशी से रो पड़ती है. यह कहानी मेहनत, संघर्ष और शिक्षा की ताकत को दिखाती है, जिसने लाखों लोगों का दिल छू लिया.

मम्मी, मैं पास हो गई… 10वीं पास करते ही फोन पर फूट-फूटकर रो पड़ी लड़की, गरीबी पर जीत की कहानी दिल छू लेगी!
एक कॉल, ढेर सारी खुशी...दिल छू लेने वाली इस कहानी ने जीत लिया इंटरनेट

जिंदगी में कुछ पल ऐसे होते हैं, जो सिर्फ खुशी ही नहीं बल्कि संघर्ष की जीत भी बयां करते हैं. ऐसा ही एक भावुक पल तब सामने आया जब दिल्ली की एक छात्रा ने 10वीं बोर्ड परीक्षा पास करने के बाद अपनी मां को फोन किया. उसकी आवाज में खुशी और आंखों में आंसू थे और यही पल अब सोशल मीडिया पर लाखों दिलों को छू रहा है.

मम्मी, मैं पास हो गई… सुनते ही छलक पड़े आंसू

दिल्ली की एक छात्रा का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह 10वीं बोर्ड परीक्षा पास करने के बाद अपनी मां को फोन करती है. फोन पर वह जैसे ही कहती है- मम्मी, मैं पास हो गई, उसकी आवाज खुशी से भर जाती है और वह खुद को रोक नहीं पाती.

मुफ्त शिक्षा देने वाली पाठशाला से जुड़ी है छात्रा

यह वीडियो Thansingh Ki Pathshala के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है. यह एक ऐसी संस्था है, जिसे दिल्ली पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल थान सिंह चलाते हैं और यहां गरीब बच्चों को मुफ्त शिक्षा, पढ़ाई का सहारा और जरूरी सुविधाएं दी जाती हैं.

देखें Video:

शिक्षक और छात्रा दोनों हो गए भावुक

वीडियो में देखा जा सकता है कि थान सिंह पहले छात्रा की मां को फोन करके कहते हैं, आपकी बेटी पास हो गई है, बात करिए. इसके बाद लड़की फोन पर अपनी मां से बात करती है और फिर खुशी के मारे थान सिंह को गले लगा लेती है. इस दौरान दोनों की आंखों से आंसू निकल पड़ते हैं, जो इस पल को और भी खास बना देता है. 

संघर्ष और मेहनत की जीत

पोस्ट के कैप्शन में बताया गया कि यह छात्रा इस पाठशाला की सबसे पुरानी विद्यार्थियों में से एक है. उसने कई मुश्किलों के बावजूद कभी हार नहीं मानी और लगातार मेहनत करती रही. उसकी यह सफलता सिर्फ एक परीक्षा पास करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उसके बेहतर भविष्य की शुरुआत भी है.

सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया

इस वीडियो ने इंटरनेट पर लोगों को भावुक कर दिया. कई यूजर्स ने इसे दिल छू लेने वाला बताया. लोगों ने छात्रा की मेहनत और हिम्मत की तारीफ की. कुछ ने कहा, कि यह पल उसके जीवन का टर्निंग पॉइंट है. कई लोगों ने उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की और कहा कि शिक्षा ही जिंदगी बदलने की सबसे बड़ी ताकत है.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: पहाड़ी पर बैठी शेरनी का रॉयल अंदाज़ वायरल, ऐसे क्रिएट किया Lion King का सीन! Video देख दंग रह गए लोग

66 साल की उम्र में डिलीवरी बॉय! पूरे किए 10 हजार से ज्यादा ऑर्डर, Blinkit की कमाई से पूरा कर रहे ये सपना

मुंबई में सिर्फ 18,000 रु में गुज़ारा? किराया 11 हजार रुपये, लड़की का खर्च सुन लोग हैरान, बोले- कैसे संभव है

लेखक के बारे में
img
संज्ञा सिंह
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Class 10 Result Viral Video, Girl Emotional Call Mother, Success Story
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com