कभी-कभी असली जिंदगी में ऐसे पल सामने आ जाते हैं, जो किसी फिल्मी सीन से कम नहीं लगते. ऐसा ही एक नजारा तब देखने को मिला जब एक महिला ने सफारी पार्क में शेरनी को ऐसी जगह खड़े देखा, जिसने सभी को मशहूर फिल्म द लॉयन किंग की याद दिला दी. यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
Lion King जैसा दिखा असली सीन
पाकिस्तानी महिला रुबाब एबाद ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें एक शेरनी ऊंची चट्टान पर चढ़कर खड़ी नजर आती है. The Lion King की तरह यह सीन बिल्कुल वैसा ही लग रहा था जैसे फिल्म में Pride Rock का मशहूर दृश्य दिखाया जाता है.
इंग्लैंड के सफारी पार्क में कैद हुआ पल
यह वीडियो इंग्लैंड के वेस्ट मिडलैंड्स सफारी पार्क में शूट किया गया था. रुबाब ने बताया, कि वह सफारी घूमने गई थीं, तभी अचानक उनकी नजर इस शेरनी पर पड़ी, जो बहुत ही शांति और आत्मविश्वास के साथ चट्टान पर चढ़ रही थी.
देखें Video:
किसी फिल्मी सीन से कम नहीं था नजारा
वीडियो में देखा जा सकता है कि शेरनी धीरे-धीरे ऊपर चढ़ती है और फिर चोटी पर पहुंचकर एकदम स्थिर खड़ी हो जाती है. हवा में लहराते उसके बाल और उसका रॉयल अंदाज़ पूरे सीन को बेहद खास बना देता है. यह पल इतना परफेक्ट लग रहा था कि देखने वालों को लगा जैसे कोई फिल्म का सीन चल रहा हो.
महिला ने बताया ‘सपने जैसा अनुभव'
रुबाब एबाद ने अपने पोस्ट में लिखा, कि यह अनुभव उनके लिए बिल्कुल सपने जैसा था. उन्होंने मजाक में कहा, कि जैसे ही उन्होंने यह दृश्य देखा, उनके दिमाग में फिल्म का मशहूर गाना Circle of Life बजने लगा.
सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया
यह वीडियो सामने आते ही इंटरनेट पर छा गया और लोगों ने जमकर रिएक्शन दिए. कुछ लोगों ने इसे शानदार और लाजवाब बताया. कई यूजर्स ने कहा, कि यह सीन बिल्कुल फिल्म जैसा लग रहा है. कुछ ने मजाक में लिखा, कि सिंबा मीटिंग में है और Nala राज संभाल रही है. लोगों को यह वीडियो न सिर्फ खूबसूरत लगा, बल्कि इसमें उन्हें बचपन की यादें भी ताजा हो गईं.
यह भी पढ़ें: 66 साल की उम्र में डिलीवरी बॉय! पूरे किए 10 हजार से ज्यादा ऑर्डर, Blinkit की कमाई से पूरा कर रहे ये सपना
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं