विज्ञापन

IPS बनते ही भावुक हुए मनोज जीएस, खाकी पहनने की भविष्यवाणी हुई सच, NCC में किया वादा निभाया

ips manoj gs Success Story: NCC फेयरवेल में खाकी वर्दी दोबारा पहनने की बात कहने वाले मनोज जीएस का सपना सच हो गया. UPSC 2025 सेवा आवंटन में उन्हें IPS मिला है. जान‍िए उनकी सक्‍सेस स्‍टोरी.

IPS बनते ही भावुक हुए मनोज जीएस, खाकी पहनने की भविष्यवाणी हुई सच, NCC में किया वादा निभाया
ips manoj gs Success Story ncc farewell promise khaki to upsc service allocation
  • मनोज जीएस ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 में सफलता हासिल कर IPS 2026 बैच के लिए चयन प्राप्त किया है
  • NCC विदाई समारोह में मनोज ने कहा था कि वे भविष्य में फिर से वर्दी पहनेंगे और यह सपना सच हो गया है
  • मनोज ने इंजीनियरिंग के बाद लाखों रुपये के नौकरी प्रस्ताव को ठुकराकर UPSC की तैयारी का रास्ता चुना था

IPS Manoj GS Success Story: संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2025 के सफल अभ्यर्थियों को 29 नवंबर 2026 को सेवा कैडर आवंटित कर दिए गए हैं. IAS, IFS, IPS, केंद्रीय सिविल सेवाओं ग्रुप 'ए' और ग्रुप 'बी' के पहले चरण के सेवा आवंटन के साथ ही कई उम्मीदवारों की सक्‍सेस स्‍टोरी फ‍िर से चर्चा में हैं. इन्हीं में से एक हैं मनोज जीएस. खास बात यह है कि मनोज जीएस के कॉलेज जीवन में NCC की विदाई के दौरान ही यह भविष्यवाणी हो गई थी कि वह एक दिन फिर वर्दी पहनेंगे. इत्तेफाक देखिए कि अब UPSC 2025 के सेवा आवंटन में मनोज जीएस का चयन भारतीय पुलिस सेवा में साल 2026 बैच के आईपीएस के लिए हुआ है.  

IPS Manoj GS Success Story

NCC फेयरवेल में कहा था- फिर पहनूंगा खाकी, UPSC 2025 में IPS बनते ही मनोज जीएस बोले- वादा निभाया Photo Credit: manoj gs insatgram

"मैं इस यूनिफॉर्म को मिस नहीं करूंगा, क्योंकि भविष्य में इसे फिर पहनूंगा, खाकी के रूप में..." NCC के फेयरवेल समारोह में कही गई यह बात उस समय एक सपना थी. अब UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 में IPS सेवा मिलने के बाद मनोज जीएस ने साबित कर दिया कि यह महज सपना नहीं था, बल्कि खुद से किया गया एक वादा था, जिसे उन्होंने पूरा करके दिखाया.

NCC के मंच से किया था बड़ा ऐलान

संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2025 के सफल अभ्यर्थियों को हाल ही में सेवा आवंटन किया गया है. कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा जारी प्रथम चरण की सूची में उम्मीदवारों को IAS, IFS, IPS समेत विभिन्न केंद्रीय सेवाएं आवंटित की गई हैं. इसी सूची में IPS सेवा पाने वाले मनोज जीएस की कहानी सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही है. IPS सेवा मिलने के बाद मनोज जीएस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर NCC के दिनों को याद करते हुए एक भावुक पोस्ट शेयर की. उन्होंने बताया कि NCC के विदाई समारोह में उन्होंने कहा था कि उन्हें यूनिफॉर्म छोड़ने का दुख नहीं है, क्योंकि वह एक दिन फिर वर्दी पहनेंगे और वह वर्दी खाकी होगी.   यह भी पढ़ें | IPS अंशिका वर्मा पहुंचीं ससुराल, दिखा पारंपरिक अंदाज, पति केके बिश्नोई के साथ भव्‍य स्‍वागत

ips manoj gs Success Story

ips manoj gs Success Story

'सपनों की यही खूबसूरती है'

मनोज जीएस ने अपनी पोस्ट में लिखा, "That's the beauty of dreams. That's the power of an indomitable spirit and unwavering faith in oneself." यानी सपनों की यही खूबसूरती है और यही खुद पर अटूट विश्वास तथा अदम्य इच्छाशक्ति की ताकत है. उन्होंने आगे लिखा कि IPS जैसी प्रतिष्ठित सेवा का आवंटन उनके लिए गर्व और गहरी कृतज्ञता का विषय है. यह उनकी उपलब्धियों का अंत नहीं, बल्कि एक नई शुरुआत है. उनके अनुसार अब यह देश सेवा और नई ऊंचाइयों तक पहुंचने की यात्रा का आरंभ है. मनोज जीएस की पूरी पोस्ट में सबसे ज्यादा चर्चा उनकी आखिरी पंक्ति की हो रही है. उन्होंने लिखा, "A promise was made. That promise was kept." यानी एक वादा किया गया था और वह वादा निभा दिया गया. 

UPSC 2025 टॉपर अनुज अग्निहोत्री बने IAS

UPSC 2025 की सेवा आवंटन सूची में जहां टॉपर अनुज अग्निहोत्री समेत अधिकांश शीर्ष रैंकर्स को IAS मिला है और 13वीं रैंक हासिल करने वाली अनन्या शर्मा द्वारा IFS चुनना चर्चा में है, वहीं मनोज जीएस की कहानी एक अलग वजह से लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही है. यह कहानी रैंक या सेवा से ज्यादा उस भरोसे की है, जो उन्होंने वर्षों पहले खुद पर जताया था. NCC कैडेट से IPS अधिकारी बनने तक का उनका सफर युवाओं को यह संदेश देता है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो, मेहनत लगातार हो और खुद पर विश्वास बना रहे, तो सपने केवल देखे नहीं जाते, उन्हें पूरा भी किया जा सकता है.  

यह भी पढ़ें | गांव की बेटी कोमल मावी बनी IPS, सर्विस अलॉटमेंट के बाद छलके जज्बात, 2 बार क्रैक की UPSC

ips manoj gs Success Story

ips manoj gs Success Story

IPS मनोज जीएस कौन हैं?

मनोज जीएस मूल रूप से कर्नाटक के हासन जिले के सकलेशपुर के रहने वाले हैं. उन्होंने NITK सूरतकल से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया है. UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 में मनोज जीएस ने ऑल इंडिया स्तर पर 389वीं रैंक हासिल की. मनोज जीएस ने वर्ष 2023 में स्नातक की डिग्री पूरी की. इंजीनियरिंग के बाद उन्होंने लाखों रुपये के नौकरी प्रस्ताव को ठुकराकर UPSC की तैयारी का रास्ता चुना. उनकी मेहनत रंग लाई और अब उन्हें भारतीय पुलिस सेवा आवंटित की गई है. NCC के मंच पर किया गया उनका संकल्प आखिरकार हकीकत में बदल गया.

'सपना देखा था, अब उसे जी रहा हूं'

भारतीय पुल‍िस सेवा में 2026 बैच के आईपीएस बनने के बाद  मनोज जीएस ने सोशल मीडिया पर अपनी चार साल की UPSC यात्रा को याद किया. उन्होंने लिखा कि यह सफर एक बड़े सपने, स्पष्ट उद्देश्य, लगातार मेहनत और जुनून के साथ शुरू हुआ था. उनका हमेशा से मानना रहा है कि अगर किसी लक्ष्य को पूरे दिल से चाहो तो परिस्थितियां भी उसे पूरा करने में मदद करने लगती हैं. मनोज ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी मां और ईश्वर को दिया. उन्होंने कहा कि IPS बनना उनके लिए सिर्फ एक उपलब्धि नहीं, बल्कि उस सपने का साकार होना है, जिसे उन्होंने वर्षों पहले देखा था. उन्होंने आगे भी पूरी ईमानदारी, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ देश सेवा करने का संकल्प जताया.

यह भी पढ़ें | UPSC 2025 सर्विस कैडर अलॉट, अनन्या शर्मा ने IAS छोड़ चुनी IFS, टॉपर अनुज अग्निहोत्री क्या बने? 

नीचे वीड‍ियो में देखें- IPS बनने के लिए युवाओं को क्या सलाह देती हैं DCP आकांक्षा यादव? देखिए EXCLUSIVE बातचीत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IPS, UPSC, Success Story
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com