विज्ञापन

हिमालय का गांव इतना पसंद आया, जर्मनी से दोबारा आ गई लड़की; अब गढ़वाली में करती है बात

जर्मनी की लड़की को उत्तराखंड का देवलसारी गांव इतना पसंद आया कि वह यहां करीब पांच महीने रहीं. स्थानीय संस्कृति से जुड़ीं और थोड़ी-बहुत गढ़वाली भी सीख ली.

हिमालय का गांव इतना पसंद आया, जर्मनी से दोबारा आ गई लड़की; अब गढ़वाली में करती है बात
हिमालय का गांव ऐसा भाया, जर्मनी से दोबारा आ गई लड़की

Viral News: विदेशी टूरिस्ट अक्सर भारत घूमने आते है. कई ऐसे टूरिस्ट आए, जिन्हें भारत की संस्कृति और यहां के पहाड़ों की लाइफ ऐसे पसंद आई कि वे यहीं के होकर रह गए. ऐसे ही जर्मनी की एक महिला भारत घूमने आई थी, लेकिन उसका दिल उत्तराखंड के एक पहाड़ी गांव पर आ गया. पहली बार घूमने पहुंचीं वीरा को यहां की प्रकृति और स्थानीय संस्कृति इतनी पसंद आई कि बाद में वह करीब पांच महीने यहां रहीं. अब वह दोस्तों से मिलने दोबारा जर्मनी से लौटी हैं और इस दौरान उन्होंने थोड़ी-बहुत गढ़वाली भी सीख ली है.

पहली बार आई तो 5 महीने रही

जर्मनी की रहने वाली वीरा ने बताया कि पिछले साल में वह उत्तराखंड के देवलसारी 5 महीने रही. अब वह उत्तराखंड के चमोली गढ़वाल में चंपूरी में अपने दोस्तों से मिलने के लिए वापस आई है. जब वीरा से पूछा गया कि विदेशी भारत आते हैं तो वृंदावन जाएंगे, ऋषिकेश जाएंगे, जयपुर जाएंगे, दिल्ली जाएंगे. लेकिन उत्तराखंड के एक ऐसे गांव में जहां पर प्रॉपर रोड नहीं है. बेसिक सुविधाएं नहीं हैं. वहां पर आकर आप रहते हो. ऐसा क्यों?

प्रकृति के लिए काम करने वाले ग्रुप से जुड़ी लड़की

वह जर्मनी में प्रकृति के लिए काम करने वाले एक ग्रुप से जुड़ी हैं. यह ग्रुप देहरादून के एक समूह से प्रेरित था. इसी कनेक्शन के जरिए करीब दो साल पहले वह इंटर्नशिप के लिए भारत आई थीं. इसी दौरान उन्हें देवलसारी जाने की सलाह मिली और बताया गया कि वहां की खूबसूरती के साथ स्थानीय संस्कृति को भी करीब से देखने का मौका मिलेगा.

वीरा पहली बार एक टूरिस्ट की तरह देवलसारी पहुंचीं, लेकिन पहाड़ों की खूबसूरती और वहां का जीवन उन्हें इतना पसंद आया कि उन्होंने दोबारा लौटने का फैसला किया. इसके बाद वह अपनी पढ़ाई से जुड़ी इंटर्नशिप के सिलसिले में लंबे समय तक यहां रहीं.

यह भी पढ़ें | दशहरा के दिन क्यों खाई जाती है जलेबी? जानिए इस परंपरा के पीछे की कहानी और क्विक रेसिपी

गांव में रहते-रहते सीख गई गढ़वाली

सबसे दिलचस्प बात यह है कि स्थानीय लोगों के बीच रहते हुए वीरा ने गढ़वाली के कुछ शब्द और वाक्य भी सीख लिए. बातचीत के दौरान जब उनसे गढ़वाली बोलने के लिए कहा गया तो उन्होंने मुस्कुराते हुए “अलो बलम सरू” कहा. वीरा ने इसका अर्थ “नमस्ते, अच्छे आदमी” बताया.

अब वीरा जर्मनी से एक बार फिर उत्तराखंड पहुंची हैं और अपने पुराने दोस्तों से मुलाकात कर रही हैं. उनकी कहानी बताती है कि पहाड़ों की खूबसूरती ही नहीं, बल्कि वहां की स्थानीय संस्कृति और लोगों से बना रिश्ता भी किसी विदेशी मेहमान को दोबारा यहां खींचकर ला सकता है.

यह भी पढ़ें | 20 साल शहर में रहने के बाद गांव में जा बसी कंपनी की फाउंडर, बोली- पूरी जिंदगी बदल गई

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral News, Uttarakhand Village, Uttarakhand Village House, Uttarakhand Village Living Style, Himalaya Village
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com