2 महीने के लिए घूमने आई जर्मनी की एक लड़की को भारत ऐसा भाया कि वह यहीं पर बस गई. उसने बताया कि वह जर्मनी में लोगों को योग सिखाना चाहती थी. इसके लिए वह पहले खुद योगा सीखने के लिए भारत आई थी. पर उसने सोचा नहीं था कि जो 2 महीने भारत में योगा सीखने, ध्यान करने और अन्य चीजों को एक्सप्लोर करने के लिए तय किए थे. वो 2 महीने कब बीत जाएंगे, पता ही नहीं चलेगा और यहीं की होकर रह जाएगी. इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में उसने जर्मनी से आने और भारत में बसने की पूरी जानकारी दी है.
2023 में भारत आई थी जर्मनी की लड़की
जर्मनी से छोड़कर भारत में बसने वाली लड़की का नाम Asya है. वह 2023 में भारत आई थीं. इस दौरान ऋषिकेश में आस्या ने करीब 200 घंटे की गोया टीचर ट्रेनिंग की क्लास ली. इसके बाद उन्होंने बैंड शुरू किया और फिर डिवाइन नाम से एक कैफे खोला. इसके बाद 2023 के आखिरी और 2024 के शुरुआत में योगा टीचर की ट्रेनिंग के दौरान उनकी मुलाकात विष्णु से हुई. धीरे-धीरे उनके बीच बातचीत शुरू हुई और प्यार में बदल गई. इसके बाद दोनों अप्रैल 2024 में शादी कर ली.
एक इंस्टाग्राम वीडियो में विष्णु ने आस्या के साथ रिलेशनशिप के बारे में बताया कि अपने रिलेशनशिप को लेकर मेरे मन में जितनी भी नेगेटिव बिलीफ्स थीं, उन्हें पहचाना. सबसे पहले मैंने उन नेगेटिव बिलीफ्स को रिलीज करने पर काम किया और उसके बाद मैंने कल्पना की कि मेरे लिए सबसे उच्चतम रिलेशनशिप कैसी हो सकती है.
आखिरी में, तीसरी चीज जो मैंने की, वो थी दिव्य स्त्री ऊर्जा - Divine Feminine को प्रेम पत्र लिखना शुरू करना, क्योंकि आप कमी की भावना से प्रेम को manifest नहीं कर सकते और मैंने तय किया कि मैं प्रेम में रहना चाहता हूं और अपनी प्रेम भावना को Divine Feminine के प्रति व्यक्त करना चाहता हूं. यही मेरी Devi को मेरी जिंदगी में आकर्षित करने का सबसे अच्छा तरीका होगा और इसी तरह दोनों ने शादी कर ली.
आस्या बोलीं- जैसा मैंने सोचा था, उससे बेहतर चीजें निकलीं
Asya ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है, जिसमें लिखा कि चीजें वैसी नहीं थीं, जैसी मैंने सोची थीं, बल्कि उससे कहीं बेहतर निकलीं. Asya ने बताया कि मैं जर्मनी में सिखाने के लिए योग सीखना चाहती थी, लेकिन मेरे अंदर एक बहुत मजबूत एहसास था कि मुझे यहीं रुक जाना चाहिए.
यह भी पढ़ें | 2 साल तक जीरो काम, फिर भी मिली 4.7 करोड़ रुपये सैलरी, पूरा दिन देखता रहता था YouTube-Netflix
इसलिए मैंने भारत में ही रुकने का फैसला किया. उन्होंने कहा कि भारत में रुकने का फैसला भले ही आर्थिक रूप से बिल्कुल समझदारी भरा नहीं लग रहा था. पर मैंने किया. उस समय काफी डरावना था और मुझे तो अंग्रेजी भी नहीं आती थी. मुझे समझ नहीं आ रहा था कि क्या करूं और कैसे गुज़ारा करूं, लेकिन मेरा दिल यहीं रुकना चाहता था और मैंने बस हालात के बहाव पर भरोसा किया. Asya कभी-कभी अपने दिल की सुनना आसान नहीं होता, लेकिन ऐसा करना वाकई सार्थक होता है.
यह भी पढ़ें | अशनीर ग्रोवर ने अंदर से दिखाई 100 करोड़ की DLF कैमेलियास, बोले- अपनी लाइफ में ऐसी चीज नहीं देखी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं