VIRAL VIDEO: शार्क टैंक इंडिया के पूर्व जज और बिजनेसमैन अशनीर ग्रोवर इन दिनों अपने एक नए वीडियो को लेकर चर्चा में हैं. उन्होंने गुरुग्राम के बेहद आलीशान रिहायशी इलाके 'DLF कैमेलियास' (DLF Camellias) के अंदर की दुनिया की एक झलक दिखाई है. अशनीर का मानना है कि यहां मिलने वाली सुख-सुविधाओं और इंफ्रास्ट्रक्चर को देखते हुए इस प्रॉपर्टी की कीमत 100 करोड़ रुपये से भी ज्यादा हो सकती है. अपने यूट्यूब व्लॉग पर उन्होंने इस सोसाइटी के क्लब हाउस, स्विमिंग पूल, खूबसूरत रास्तों और खेल-कूद की जगहों की सैर कराई. अशनीर ने कहा, "इन्होंने एक अलग ही शहर बसा दिया है. इसे देखकर लगता ही नहीं कि आप भारत में हैं."
दिल्ली में रहते हैं अशनीर, किराए पर है फ्लैट
अशनीर ने बताया कि वे खुद इस समय दिल्ली में रहते हैं और डीएलएफ कैमेलियास वाले अपने अपार्टमेंट को उन्होंने किराए पर दे रखा है. इसलिए जब भी वे काम के सिलसिले में गुरुग्राम आते हैं, तो इस सोसाइटी के क्लब हाउस का इस्तेमाल करते हैं.
WATCH VIDEO
"असली पैसा हरियाली और साफ-सफाई का"
अशनीर के मुताबिक, इस प्रॉपर्टी की सबसे बड़ी यूएसपी यहां के खूबसूरत रास्ते, हरियाली और खुले पार्क हैं. सोसाइटी के ठीक बगल में एक गोल्फ कोर्स है और टहलने के लिए एक किलोमीटर से भी लंबा शानदार ट्रैक बना है. अशनीर कहते हैं, "आप जो करोड़ों रुपये चुकाते हैं, वो दरअसल इसी साफ-सफाई, हरियाली और शानदार लैंडस्केप के लिए हैं. असली लग्जरी यही है."
क्लब हाउस में बैठकर लिखी थी किताब 'दोगलापन'
यहां का क्लब हाउस किसी भी सात सितारा होटल को टक्कर देता है. इसमें मीटिंग रूम, प्राइवेट डाइनिंग स्पेस और बड़ी पार्टियों के लिए खास इंतजाम हैं. अशनीर ने खुलासा किया कि उन्होंने अपनी मशहूर किताब 'दोगलापन' इसी क्लब हाउस के एक कोने में बैठकर लिखी थी. यहां 500 लोगों की क्षमता वाला बैंक्वेट हॉल, रेस्टोरेंट, कॉफी शॉप और बार भी मौजूद है. इसके अलावा इनडोर और आउटडोर स्विमिंग पूल, जकूजी, सौना बाथ और एक 'स्नो रूम' (बर्फ वाला कमरा) भी है.
यह भी पढ़ें | पाकिस्तान के सबसे महंगे होटल में अमेरिकी यूट्यूबर ने गुजारी रात, बोला- 'ऐसा दिन किसी का न आए'
बाहर जाने की जरूरत ही नहीं
सोसाइटी के अंदर ही बॉलिंग एली, कराओके लाउंज, प्राइवेट थियेटर, गेमिंग जोन के साथ-साथ टेनिस और स्क्वैश कोर्ट भी बने हैं. अशनीर कहते हैं कि यहां सुविधाएं इतनी कमाल की हैं कि आपको अपनी जिंदगी बिताने के लिए इस सोसाइटी से बाहर कदम रखने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी.
FULL VIDEO
अंत में अशनीर ने बताया कि डीएलएफ अब इससे भी ज्यादा आलीशान प्रोजेक्ट 'डीएलएफ डाहलियास' (DLF Dahlias) पर काम कर रहा है. सुरक्षा और किराएदारों की प्राइवेसी का ध्यान रखते हुए उन्होंने अपने फ्लैट के अंदर की वीडियो नहीं बनाई, लेकिन वादा किया कि जब वो खुद यहां शिफ्ट होंगे, तो उसका टूर भी जरूर कराएंगे.
यह भी पढ़ें | 'अब समझी भगवान का प्लान', पति के एक्स्ट्रामेरिटल अफेयर से टूटी महिला को जिंदगी ने दिया सबक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं