वर्कप्लेस पर बदलती सोच और नई पीढ़ी के नजरिए को लेकर एक दिलचस्प किस्सा सोशल मीडिया पर चर्चा में है. नोएडा के एक CEO ने बताया कि उनकी कंपनी के एक Gen Z इंटर्न ने उन्हें बेहद एफर्टलेस स्टाइल में उनसे यूं ही पूछा कि क्या वे उनके साथ ड्रिंक के लिए चलेंगे. इस छोटी सी बात ने उन्हें ट्रेडिशनल ऑफिस थिंक और नई पीढ़ी के व्यवहार पर विचार करने के लिए मजबूर कर दिया. अब इनकी पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.
इंटर्न का सवाल सुनकर चौंक गई टीम
CEO नितिन वर्मा ने लिंक्डइन पर अपना अनुभव शेयर किया. उन्होंने बताया कि जब इंटर्न ने उन्हें ड्रिंक के लिए पूछा तो बाकी कर्मचारी ऐसे रिएक्शन देने लगे जैसे उसने कोई बड़ी गलती कर दी हो. हालांकि उन्होंने उस दिन इनविटेशन स्वीकार नहीं किया, लेकिन यह घटना उनके मन में बनी रही.
Gen Z की सोच अलग है- नितिन वर्मा
नितिन वर्मा के अनुसार, इंटर्न ने उन्हें CEO के रूप में नहीं बल्कि एक साधारण इंसान की तरह देखा, जिसे दोस्त की तरह इन्वाइट किया जा सकता है. वहीं बाकी टीम ने पद, अधिकार और ऑफिस की बातों को ध्यान में रखते हुए इन बातों को देखा है.
सम्मान का नया तरीका
CEO का कहना है कि पुरानी पीढ़ी के लिए सम्मान का मतलब वरिष्ठों और पदों का रिस्पेक्ट करना था. लेकिन Gen Z लोगों के पद से ज्यादा उनके बिहेवियर और पर्सनैलिटी को महत्व देती है. अगर कोई व्यक्ति सिंपल, ईमानदार और मिलनसार है तो वह सम्मान अपने आप हासिल कर लेता है.
बदल रहा है ऑफिस कल्चर
नितिन वर्मा ने माना कि पहले वह ऐसी बात को नॉन प्रोफेशनल मानते, लेकिन अब उन्हें लगता है कि यह सम्मान का सबसे ऑनेस्ट रूप हो सकता है. उन्होंने कहा कि शायद अगली बार वह ऐसा इनविटेशन स्वीकार भी कर लें. यह घटना आज के बदलते वर्कप्लेस और नई पीढ़ी की सोच बता रही है.
ये भी पढ़ें: फ्लिपकार्ट ग्लैम अप फेस्ट में अफरातफरी, हैम्पर्स के लिए इन्फ्लुएंसर्स के बीच हुई हाथापाई, वीडियो वायरल
ये भी पढ़ें: मुंबई में सपनों की कीमत, किराये के झटके पर शख्स ने शेयर किया वीडियो, युवाओं ने कहा- ‘बिलकुल सच'
ये भी पढ़ें: नागपुर में ‘चेयर योग' का बड़ा आयोजन, कर्मचारी और परिवारों ने मिलकर बनाया रिकॉर्ड
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं