विज्ञापन

9 टू 5 की नौकरी छोड़कर साइकिल से दुनिया घूम रहा आयरलैंड का शख्स, भारत पहुंचकर बोला- मुझे 100 गांव देखने हैं

Irish Man In India: शेन की इंस्टाग्राम प्रोफाइल से मिली जानकारी के मुताबिक, 24 नवंबर 2026 को उन्होंने अपनी भारत यात्रा शुरू कर दी है, जो साउथ इंडिया की आखिरी सड़क पर जाकर खत्म होगी.

9 टू 5 की नौकरी छोड़कर साइकिल से दुनिया घूम रहा आयरलैंड का शख्स, भारत पहुंचकर बोला- मुझे 100 गांव देखने हैं
शेन दिल्ली से श्रीलंका तक साइकिल चलाकर जाने वाले हैं.
Instagram@adventureoatss

Viral Video: आयरलैंड के रहने वाले शेन ने 29 साल की उम्र में अपनी 9 टू 5 वाली नौकरी छोड़ दी और साइकिल से दुनिया घूमने निकल पड़े. अब एक टेंट हाउस ही उनका घर है. वे अपने साथ एक कैमरा और एक ड्रोन भी रखते हैं, जिससे वीडियो शूट करके वो अपना एक्सपीरियंस सोशल मीडिया पर लोगों को बताते रहते हैं. उन्होंने अपने सफर की शुरुआत अफगानिस्तान की यात्रा से की थी, जिसे हाल ही में पूरा करने के बाद वो अब भारत आ गए हैं.

'100 गांव घूमने का चैलेंज'

दिल्ली में शशांक शर्मा नाम के कंटेंट क्रिएटर ने जब शेन को उनकी साइकिल के साथ देखा तो वो उनकी कहानी जानने से खुद को रोक नहीं पाए. शशांक से बातचीत में शेन ने बताया, 'भारत में मैंने 100 विलेज घूमने का चैलेंज शुरू किया है. इसमें मैं दिल्ली से दक्षिण भारत और फिर आगे श्रीलंका तक साइकिल से जाऊंगा, और इस सफर के दौरान वहां के लोगों, खाने-पीने और असली कहानियों को कैमरे में कैद करूंगा.' शेन ने बताया कि ये चैलेंज वो अगले 3 महीने में पूरा कर लेंगे.

'मैं इंडिया घूमने के लिए बहुत एक्साइटेड हूं'

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस इंटरव्यू वीडियो पर कमेंट करते हुए शेन ने लिखा, 'आपसे मिलकर बहुत अच्छा लगा शशांक. इस शूटआउट के लिए धन्यवाद. यह एक लंबा सफर होने वाला है, और यह अब तक की मेरी सबसे बड़ी चुनौती है. यह जानकर मुझे बहुत हैरानी हुई कि भारत कितना विशाल है. मैं यहां घूमने और अपने अनुभव साझा करने के लिए बहुत उत्साहित हू.'

'सबसे पहले ताजमहल देखने जाऊंगा'

एक यूजर ने जब कमेंट में शेन से भारत के सबसे रोमांचक शहर के बारे में पूछा तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा, 'अभी तक मैं सिर्फ दिल्ली में ही घूमा हूं. मुझे लगता है कि गोवा भी बहुत दिलचस्प होगा. लेकिन, सबसे पहले मैं ताजमहल देखने जाऊंगा और फिर आखिर में श्रीलंका में अपनी बहन से जाकर मिलूंगा.'

यहां देखें पूरा वीडियो:-

'भारत आते ही बन गए काफी दोस्त'

इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट बॉक्स में अलग-अलग रिएक्शन्स भी दे रहे हैं:-

एक यूजर ने लिखा, 'बहुत बढ़िया. ऐसे ही लगे रहो शेन. आपसे मिलकर और आपके सफर के बारे में जानकर अच्छा लगा.'

दूसरे यूजर ने लिखा, 'शेन असाधारण काम को भी इतनी आसानी से कर दिखाते हैं. यह तो कमाल है.'

तीसरे यूजर ने लिखा, 'वाह, ऐसा लगता है कि तुमने भारत आते ही बहुत सारे दोस्त बना लिए हैं.'

चौथे यूजर ने लिखा, 'शेन तो उन लाखों लोगों में से एक जैसे दिखते हैं जो भारत से बेहाल होकर पश्चिमी देशों की ओर भाग गए थे.'

यह भी पढ़ें:- ऑस्ट्रेलिया की महिला ने पहली बार किया हैदराबाद मेट्रो में सफर, बोलीं- 'एक बात ने मुझे इम्प्रेस कर दिया'

यह भी पढ़ें:- जापान की महिला ने पहली बार किया भारतीय ट्रेन के 3AC कोच में सफर, बोलीं- 'इसमें बस एक ही कमी रह गई'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral Video, India Travel, World Tour, Bicycle, Man Quits Job
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com