Ajmer News: राजस्थान के अजमेर जिले में आयोजित पुष्कर पशु मेला भले ही 24 नवंबर 2026 को खत्म हो गया हो, लेकिन वहां आई एक नन्ही भैंस के चर्चे अभी तक सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. जहां इस मेले में अक्सर बड़े और भारी-भरकम जानवरों की भीड़ रहती है, वीीं इस बार महज 2 फीट ऊंची 'पिंकी' सबसे आकर्षण का केंद्र बनी रही.
1100 किलोमीटर का सफर करके आई
करीब 3 साल की इस अनोखी भैंस को महाराष्ट्र के ठाणे से पुष्कर लाने के लिए पशुपालक सोहिल शकील ने करीब 1100 किलोमीटर का सफर किया. आम भैंसो के मुकाबले पिंकी का कद इतना छोटा है कि देशी-विदेशी पर्यटकों से लेकर बच्चों तक, हर कोई उसे देखकर हैरान रह गया. लोगों में उसके साथ सेल्फी लेने का भी जबरदस्त क्रेज देखा गया.
यहां देखें पूरा वीडियो:-
'छोटी हाइट की वजह नस्ल को ना समझें'
पिंकी के छोटे कद की वजह बताते हुए सोहिल ने कहा, 'यह एक खास नस्ल की वजह से नहीं, बल्कि प्राकृतिक है. 5 साल की होने के बावजूद उसका शारीरिक विकास सामान्य भैंसों की तरह नहीं हुआ. पिंकी की मां की ऊंचाई भी लगभग 3 फीट थी और वो रोजाना 2 लीटर दूध देती थी, जबकि पिंकी ने अभी तक किसी बच्चे को जन्म नहीं दिया है.
दुनिया की सबसे छोटी भैंस होने का दावा
सोहिल का मानना है कि पिंकी दुनिया की सबसे छोटी भैंस है, हालांकि अभी तक गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड या किसी बड़ी संस्था से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. इस भैंस के मालिक सोहिल ठाणे में कृषि फार्म चलाते हैं. उनका कहना है कि उनके पास और भी कई अनोखे जानवर हैं, जिन्हें वे अगले साल मेले में लाने की तैयारी कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें:- ऑस्ट्रेलिया की महिला ने पहली बार किया हैदराबाद मेट्रो में सफर, बोलीं- 'एक बात ने मुझे इम्प्रेस कर दिया'
यह भी पढ़ें:- गढ़ गंगा मेले में छाया 30 महीने का 'नुकरा' घोड़ा, खरीदार ने लगाए 71 लाख रुपये; मालिक ने कहा- बिकाऊ नहीं है
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं