विज्ञापन

दिल्ली बॉर्डर पर खत्म होगा जाम, नोएडा गाजियाबाद से गुरुग्राम तक 154 एंट्री प्वाइंट ट्रैफिक फ्री होंगे, टोल बूथ पर रुकने का झंझट खत्म

Delhi toll system with 154 entry points: दिल्ली की सीमाओं पर लगने वाले जाम और प्रदूषण से राहत मिलने की उम्मीद है. दरअसल, राजधानी के 154 एट्री प्वाइंट्स पर मल्टी लेन फ्री फ्लो टोल प्रणाली लागू करने की तैयारी तेज कर दी गई है, जिससे वाहन बिना रुके टोल चुका सकेंगे.

दिल्ली बॉर्डर पर खत्म होगा जाम, नोएडा गाजियाबाद से गुरुग्राम तक 154 एंट्री प्वाइंट ट्रैफिक फ्री होंगे, टोल बूथ पर रुकने का झंझट खत्म
दिल्ली के 154 एंट्री पॉइंट्स पर लागू होगा 'मल्टी लेन फ्री फ्लो.
NDTV
  • दिल्ली की सीमाओं पर मल्टी लेन फ्री फ्लो टोल प्रणाली लागू करने की तैयारी तेज हो गई है जिससे जाम से राहत मिलेगी.
  • नई प्रणाली में वाहन चालकों को टोल बूथ पर रुकने की जरूरत नहीं होगी, जिससे यातायात आसान होगा और प्रदूषण कम होगा.
  • एमएलएफएफ तकनीक रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन और ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन का उपयोग कर टोल वसूलती है.

Delhi toll update: दिल्ली की सीमाओं पर लगने वाले जाम से राहत मिलने की उम्मीद है. राजधानी के 154 एंट्री गेटों पर मल्टी लेन फ्री फ्लो यानी मल्टी लेन निर्बाध टोल वसूली प्रणाली लागू करने की तैयारी तेज हो गई है. दरअसल, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) को उम्मीद है कि इस नई व्यवस्था से टोल प्लाजा पर लगने वाली वाहनों की लंबी कतारें खत्म होंगी और दिल्ली की सीमाओं पर यातायात सुचारु हो सकेगा. कई स्थानों पर इसका परीक्षण शुरू कर दिया गया है और परियोजना का काम जल्द पूरा होने की उम्मीद है.

वाहनों को बूथ पर रुकने की जरूरत नहीं

दरअसल, दिल्ली में दाखिल करने वाले कमर्शियल वाहनों को टोल चुकाने के लिए अक्सर बूथ पर रुकना पड़ता है. इससे सीमाओं पर वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं. इसका असर यातायात के साथ पर्यावरण पर भी पड़ता है. वाहनों के लंबे समय तक खड़े रहने से ईंधन की खपत और प्रदूषण बढ़ता है. इस समस्या के समाधान के लिए एनएचएआई लगातार नजर रख रहा है. टोल वसूली से जुड़ा यह मामला एनएचएआई सुप्रीम कोर्ट लेकर गई थी. सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद दिल्ली नगर निगम ने नई व्यवस्था लागू करने की दिशा में काम तेज कर दिया है.

 NHAI अधिकारी ने दी जानकारी

एनएचएआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि नई व्यवस्था लागू होने के बाद इस पर जाम को लेकर लगातार अध्ययन किया जाएगा. एमएलएफएफ प्रणाली में वाहन चालकों को टोल चुकाने के लिए रुकने की जरूरत नहीं होगी. वाहनों पर लगे रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन टैग को सेंसर स्कैन करेंगे. वहीं, विशेष कैमरों से नंबर प्लेट की तस्वीर लेकर वाहन का पंजीकरण नंबर दर्ज किया जाएगा. इन दोनों माध्यमों से वाहन की पहचान कर टोल भुगतान की प्रक्रिया पूरी होगी.

क्या है एमएलएफएफ टोल सिस्टम?

एमएलएफएफ एक आधुनिक टोल कलेक्शन तकनीक है, जो रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (RFID) और ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (ANPR) के तालमेल से काम करती है. इस व्यवस्था के तहत सड़क पर लगे खास सेंसर और हाईटेक कैमरे गुजरने वाली गाड़ियों के आरएफआईडी टैग को स्कैन करने के साथ साथ उनकी नंबर प्लेट की स्पष्ट तस्वीर भी खींच लेते हैं. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि गाड़ी को टोल देने के लिए रुकने या धीमा होने की जरूरत नहीं पड़ती हैं. अगर वाहन 100 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से भी गुजर रहा हो, तब भी यह सिस्टम बिना किसी रुकावट के अपने आप टोल टैक्स काट लेता है.

यह भी पढ़ें- मुंडका-बक्करवाला, दौलतपुरा, शाहजहांपुर समेत 7 टोल प्लाजा हुए बैरिकेट्स फ्री, अब बिना रुके कटेगा टोल, जानें नया सिस्टम कैसे करता है काम

पूरे देश में इस तकनीक को लागू करने की है योजना

फिलहाल भारत के चुनिंदा हिस्सों में एमएलएफएफ टोल सिस्टम को ट्रायल और शुरुआती चरण के तौर पर शुरू किया जा चुका है. इसे मिल रही सफलता को देखते हुए अब भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) इस बैरियर फ्री टोल व्यवस्था का विस्तार करने और इसे पूरे देश के राष्ट्रीय राजमार्गों पर लागू करने की दिशा में तेजी से काम कर रहा है. 

यह भी पढ़ें- ट्रेन में बिना ईयरफोन रील्स देखना या तेज आवाज में बात करना पड़ेगा भारी! 1000 रुपये जुर्माने के साथ हो सकती है 6 महीने की जेल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Toll Plaza News, Multi Lane Free Flow, NHAI, MCD, Delhi Traffic
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com